फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: 177 गांवों में लगेंगे कैमरे, अराजक तत्वों पर लगेंगी गैंगस्टर और रासुका

Tue, 05 Aug 2025 12:11 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
पुलिस लाइन सभागार में प्रेस वार्ता करते डीएम उमेश मिश्रा एवं एसएसपी संजय कुमार वर्मा फोटो संवाद
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। डीएम उमेश मिश्रा और एसएसपी संजय वर्मा ने कहा कि यदि कोई भी अराजक तत्व अफवाह फैलाने की कोशिश करेगा तो सख्ती से निपटा जाएगा। पकड़े गए लोगों के खिलाफ गैंगस्टर और रासुका के तहत कार्रवाई की जाएगी। अफवाह फैलाने वालों को पकड़ने और निगरानी बढ़ाने के लिए 177 गांवों में खुफिया कैमरे लगाए जाएंगे। ड्रोन उड़ाने के लिए अनुमति लेनी होगी। अन्यथा ड्रोन जब्त किया जाएगा।
विज्ञापन

पुलिस लाइन में पत्रकारों से बातचीत में डीएम ने कहा कि जिले में पिछले कुछ दिनों से ड्रोन को लेकर अफवाहें फैलाई जा रही है। बेवजह शोर मचाया जा रहा है। यह अराजक तत्वों की शरारत है। कुछ लोग इस तरह का माहौल बना रहे है।
एसएसपी ने कहा कि पुलिस अब तक बीस शरारती तत्वों के खिलाफ कार्रवाई कर चुकी है। चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। सबसे ज्यादा सूचना जानसठ, चरथावल, तितावी और खतौली से आती थी। ड्रोन से जुड़ी सात और चोरों से संबंधित 55 शिकायतें मिली थी। अब एक या दो सूचना ही आती है। एसएसपी ने कहा कि ककरौली में पकड़े गए कबूतरबाजों पर गैंगस्टर के तहत कार्रवाई होगी। कोई भी गलत पोस्ट वायरल न करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें