फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: धार्मिक आयोजनों में सहभागिता करने का किया आह्वान

विज्ञापन
कस्बे के प्राचीन दिगंबर जैन बड़े मंदिर मुनि प्रतीक सागर के आगमन पर स्वागत करते कमेटी के पदाधिका
विज्ञापन
प्राचीन दिगंबर जैन बड़े मंदिर में हुआ मुनि प्रतीक सागर का मंगल प्रवेश
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी


हस्तिनापुर। श्रद्धा सदन से मंगलवार को मुनि प्रतीक सागर महाराज का श्री दिगंबर जैन प्राचीन बड़ा मंदिर में भव्य मंगल प्रवेश हुआ। दोपहर को जैन मुनि के मंदिर पहुंचने पर श्रद्धालुओं और गुरुकुल के बच्चों ने मंगल आगवानी की। इस दौरान श्रद्धालुओं ने उनका पाद प्रक्षालन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

मंदिर परिसर में पहुंचने के बाद मुनि प्रतीक सागर महाराज ने भगवान शांतिनाथ, कुंथुनाथ और अरहनाथ के दर्शन किए। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि प्राचीन बड़ा मंदिर में विराजमान भगवान के दर्शन कर मन आनंद और आध्यात्मिक अनुभूति से भर जाता हैं। उन्होंने श्रद्धालुओं से धार्मिक आयोजनों में बढ़-चढ़कर सहभागिता करने का आह्वान किया।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि 16 सितंबर से 25 सितंबर तक मल्लीनाथ भगवान के समवसरण में उनके सानिध्य में तीन लोक महामंडल विधान का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने श्रद्धालुओं से विधान में शामिल होकर धर्म लाभ लेने की अपील की।
विज्ञापन


मंगल प्रवेश के अवसर पर श्री दिगंबर जैन तीर्थ क्षेत्र कमेटी के अध्यक्ष जीवेंद्र कुमार जैन, महामंत्री मुकेश जैन, कोषाध्यक्ष राजेंद्र कुमार जैन, मंत्री राजीव जैन, सुनील जैन, विजय कुमार जैन, क्षेत्र के प्रबंधक मुकेश जैन, उमेश जैन, अतुल जैन, कमल जैन, आदि मौजूद रहे।

कस्बे के प्राचीन दिगंबर जैन बड़े मंदिर मुनि प्रतीक सागर के आगमन पर स्वागत करते कमेटी के पदाधिका

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें