मोरना। महर्षि शुकदेव स्वामी कल्याण देव डिग्री कालेज की एनएसएस इकाई की स्वयं सेविकाओं ने जनजागरण रैली निकालकर ग्रामीणों से अधिक से अधिक पौधे लगाने का आह्वान किया।
शिविर के शुभारंभ पर स्वयं सेविका रुचि, पिंकी, शैंकी पंवार, शबनूर ने लक्ष्य गीत प्रस्तुत किया। इसके बाद कालेज से रैली को भोकरहेड़ी के पूर्व चेयरमैन मदनपाल सिंह ने हरी झंडी दिखाई। जो बस स्टैंड, चौधरी चरण सिंह चौक, मेन बाजार, शिक्षक कालोनी, नई बस्ती से होती वापस कालेज में संपन्न। जिसमें काजल, स्वाति, प्रियंका, पूजा, शैली, भावना, सीमा, सोनिया, वीनस, दृष्टि, आरती, शिवानी, आकांक्षा, स्वाति, अंशिका, स्वीटी आदि स्वयं सेविकाओं ने नारों के माध्यम से ग्रामीणों से अधिक से अधिक पौधे लगाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में रंगारंग कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए। समापन पर कार्यक्रम अधिकारी संदीप कुमार ने सभी स्वयं सेविकाओं को भी एक एक पौधा लगाने का संकल्प दिलाया। प्राचार्य डा. आरपीएस मलिक, डा. राजसिंह, नरेश कुमार, मीनू देवी, चंद्रमोहन स्वरुप भटनागर आदि मौजूद रहे।