नुकसान से बचने के लिए अग्नि सुरक्षा के करें उपाय
मुजफ्फरनगर। इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन की बैठक में अग्नि सुरक्षा यंत्रों एवं उनके संचालन की जानकारी दी गई। साथ ही बताया गया कि अग्निशमन से एनओसी व अन्य समस्याओं के निस्तारण के लिए 15 फरवरी तक प्रत्येक मंगलवार को अधिकारी कार्यालयों में मौजूद रहेंगे।
नगर के एक होटल में आयोजित मुजफ्फरनगर चैप्टर की बैठक में मुख्य वक्ता त्रिवेणी एल्को लिमिटेड के आपदा प्रबंधन विशेषज्ञ आरसी सक्सेना ने औद्योगिक इकाइयों में अग्रि सुरक्षा एवं आपदा प्रबंधन को पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से समझाया। मुख्य अतिथि मुख्य अग्रिशमन अधिकारी रमाशंकर तिवारी ने कहा कि औद्योगिक इकाइयों में अग्नि सुरक्षा से संबंधित सभी यंत्र होने चाहिए तथा उनके संचालन की भी जानकारी हो। अग्नि दुर्घटना से बचाव के लिए डायल 112 नंबर जारी किया गया है, जिस पर कॉल से तत्काल सहायता मिलेगी। 14 जनवरी से 15 फरवरी तक प्रत्येक मंगलवार को एनओसी एवं अन्य समस्याओं के निस्तारण के लिए अधिकारी अपने कार्यालयों में बैठेंगे। आईआईए के सहारनपुर डिविजन के चेयरमैन कुश पुरी अपने प्रतिष्ठानों में अग्रि सुरक्षा के उपाय करने के लिए कहा। चैप्टर चेयरमैन पंकज अग्रवाल ने कहा कि औद्योगिक इकाइयों में कार्यरत व्यक्तियों को अग्रिशमन से संबंधित प्रशिक्षण दिया जाना चाहिए। बैठक में अनुज स्वरूप बंसल, पंकज जैन, उमेश गोयल, अमित जैन, मनीष भाटिया, तरुण गुप्ता, सुधीर गोयल, विपुल भटनागर, संदीप गुप्ता, राज शाह, नवीन जैन, यशपाल सिंह, जगमोहन गोयल, नरदेव वर्मा, संजीव मित्तल, पंकज मोहन गर्ग, पराग जैन आदि मौजूद रहे। संचालन चैप्टर सचिव मनीष जैन ने किया।