जानसठ। उत्तर प्रदेश युवा अखिल जाट महासभा की बैठक में वक्ताओं ने समाज में फैली कुरीतियों को दूर कर अपने बच्चों को शिक्षित करने तथा राजनीति में भागीदारी कर समाज को उन्नति करने का आह्वान किया गया।
बृहस्पतिवार को डाक बंगले पर हुई बैठक की अध्यक्षता जाट महासभा के अध्यक्ष व एलडीबी के चेयरमैन नरेंद्र सिंह द्वारा की गई। बैठक में नवनयिुक्त युवा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष धर्मेंद्र तोमर व प्रदेश उपाध्यक्ष पंकज राठी, जिलाध्यक्ष कुलदीप चौधरी का स्वागत किया गया। उन्होंने कहा कि समाज में फैली कुरीतियों को दूर कर ही समाज को सही दिशा मिल सकती है। जाट महासभा प्रदेश में समाज को जागरुक करने के साथ ही समाज के युवकों में फैली मादक पदार्थों के सेवन पर पूर्णतया प्रतिबंध लगाने के लिए उनके माता-पिता को जागरुक होना पड़ेगा।
जिलाध्यक्ष कुलदीप चौधरी ने कहा कि जाट महासभा 1 मार्च को जानसठ क्षेत्र में एक सम्मेलन करने जा रही हैं, जिसमें देश के विभिन्न हिस्सों में रह रहीं समाज की विभूतियों को सम्मानित किया जाएगा। बैठक में मोंटी कादियान, अमित, विकास बालियान, सतपाल चौधरी, विनय, सुरेंद्र सिंह, राजेश्वर आर्य, जयपाल सिंह, हरेंद्र सिंह, सुरेंद्र सिंह, राजन आदि मौजूद रहे।