फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मायावती के जन्मदिन पर नहीं कटेगा केक

विज्ञापन
बसपा कार्यालय पर बैठक करते पार्टी कार्यकर्ता। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
मायावती के जन्मदिन पर नहीं कटेगा केक
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष और प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती के जन्मदिन पर इस बार केक नहीं कटेगा। मायावती के निर्देश पर ऐसा हो रहा है। कोरोना महामारी को देखते हुए यह निर्णय हुआ है। पार्टी जिला मुख्यालय पर जन्मदिन का कार्यक्रम आयोजित करेगी।
विज्ञापन

महावीर चौक स्थित बसपा कार्यालय पर पूर्व मुख्यमंत्री मायावती के जन्मदिन को लेकर सहारनपुर मंडल के मुख्य सेक्टर प्रभारी जनेश्वर प्रसाद ने पार्टी पदाधिकारियों की बैठक ली। जनेश्वर प्रसाद ने कहा कि बहन मायावती का जन्मदिन सादगी के साथ मनाया जाएगा। कोराना महामारी के चलते इस बार केक नहीं काटने का आदेश हुआ है। 15 जनवरी को जिला मुख्यालय पर जिले भर के कार्यकर्ता एकत्र होकर जन्मदिन मनायेंगे। इस बार कार्यालय पर मिठाई का वितरण भी नहीं होगा। बैठक में सतप्रकाश, जिलाध्यक्ष सतीश कुमार, जियाउर्रहमान, ब्रिजेश लोहड्डा, चांद सिंह कश्यप, रामनिवास पाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें