फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: कैबिनेट मंत्री ने की बैठक, अधिकारियों को दिए नाले की सफाई कराने के निर्देश

विज्ञापन
 पुरकाजी के गांव लखनौती में अधिकारियों के साथ बैठक करते कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार। स्रोत स्वयं
विज्ञापन
पुरकाजी। कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार ने शनिवार को अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने जल्द नाले की सफाई करवाकर किसानों की समस्या का निराकरण कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन




पुरकाजी क्षेत्र के गांव लखनोति, हरैंटी, सलेमपुर, भैसानी के किसानों ने कैबिनेट मंत्री से क्षेत्र के जंगल में बना नाला बंद हो जाने के कारण खेतों व जंगलों में पानी भरने से फसलें बर्बाद हो जाने की शिकायत की थी। कैबिनेट मंत्री ने शुक्रवार को पुरकाजी क्षेत्र का भ्रमण कर किसानों को जल्द ही नाले की सफाई कराने का आश्वासन दिया था।



शनिवार को कैबिनेट मंत्री ने गांव लखनोति में ग्राम प्रशासक रविंद्र चौधरी के आवास पर पहुंचकर अधिकारियों की बैठक ली। नाले की सफाई कराने व किसानों की सभी समस्याओं का निराकरण करने के निर्देश दिए। उसके उपरांत अधिकारियों ने नाले का निरीक्षण किया और किसानों को जल्द ही समस्या का निराकरण कराने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन




बैठक में एडीएम अनिरुद्ध प्रताप सिंह, तहसीलदार राधेश्याम गौड़, नायाब तहसीलदार अमित कुमार, सिंचाई विभाग गंग नहर खंड मेरठ के वीके पांडेय, प्रदीप कुमार, शंकर सिंह भोला, भाजपा नेता अजय पंवार, राजू राठी सहित क्षेत्र के दर्जनों किसान मौजूद रहे।
-



खेतों में पानी भरने से किसान चिंतित



पुरकाजी। क्षेत्र के गांव भदोला में सोलानी नदी में उत्तराखंड से ज्यादा पानी आने के कारण किसानों के खेतों में भर गया है। इससे किसानों को भारी नुकसान हुआ है तो खेतों में आने- जाने में परेशानी भी हो रही है। यह गांव उत्तराखंड की सीमा पर है। किसानों ने एक निजी कार्यक्रम में पहुंचे हरिद्वार के खानपुर के विधायक उमेश मलिक को समस्या बताई थी। किसानों में खेतों में पानी भरने से चिंता बनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें