फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मदरसा छात्रों के प्रदर्शन की सूचना पर दौड़े अधिकारी, समझाकर शांत किया

विज्ञापन
विज्ञापन
मदरसा छात्रों के प्रदर्शन की सूचना पर दौड़े अधिकारी
विज्ञापन

देवबंद। कासिमपुरा मार्ग पर सीएए के विरोध में मदरसा छात्रों के प्रदर्शन की सूचना पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए। वहां छात्रों को समझाकर में वापस मदरसे में भेजा गया। इसके बाद अधिकारी भी मदरसे में पहुंचे और प्रबंधतंत्र व छात्रों के साथ बैठक कर उन्हें नागरिकता संशोधन कानून के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
विज्ञापन

सोमवार को अधिकारियों को सूचना मिली कि कासिमपुरा मार्ग पर दारुल उलूम अशरफिया मदरसे के छात्र नागरिकता संशोधन कानून को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। जानकारी मिलने पर एसपी देहात विद्या सागर मिश्र, एसडीएम राकेश कुमार, सीओ चौब सिंह और इंस्पेक्टर यज्ञदत्त शर्मा ईदगाह के समीप मदरसा दारुल उलूम अशरफिया पहुंचे। वहां उन लोगों ने सड़क पर हाथों में नारे लिखी तख्तियां लेकर खड़े छात्रों को समझा कर वापस मदरसे में भेजा। इसके बाद अधिकारियों ने मदरसा प्रबंधतंत्र और छात्रों के साथ काफी देर तक बैठक की। इस दौरान अधिकारियों ने उन्हें नागरिकता संशोधन कानून और एनपीआर के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस बीच छात्रों से सीएए को लेकर सवाल भी किए गए। अधिकारियों ने संस्था के मोहतमिम मौलाना सालिम अशरफ कासमी से आह्वान किया कि वह छात्रों को समझाएं और किसी भी प्रकार का विरोध प्रदर्शन करने से रोकें। जिस पर सालिम अशरफ ने अधिकारियों को यकीन दिलाया कि उनकी संस्था के छात्र कोई भी ऐसा कार्य नहीं करेंगे। जिससे शांति व्यवस्था भंग होती हो। वहीं, एसपी देहात विद्या सागर मिश्र ने बताया कि मदरसे के बच्चों के आमंत्रण पर वहां पहुंचे थे। बच्चों के मन में कुछ जिज्ञासा थी जिसे दूर किया गया और उन्हें सीएए के बारे में जानकारी दी गई। इस दौरान बच्चों के द्वारा सीएए को लेकर प्रश्न भी पूछे गए जिन्हें उनका जवाब दिया गया। इस मौके पर मदरसा उस्ताद व छात्र मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें