फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठंडी हवाओं ने लोगों ने कंपकंपाया, बूंदाबांदी ने बिगाड़ा हाल 

Sun, 25 Dec 2016 11:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर में कोहरे के बीच गुजरते वाहन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
रविवार को दिन भर चली ठंडी हवाओं और बूंदाबांदी ने मौसम को ठंडा बनाए रखा। शीतलहर के चलते लोग ठिठुरते दिखाई दिए। मौसम का बाजारों और यातायात व्यवस्था पर भी सीधा असर दिखाई दिया। रविवार को कोहरे का तो ज्यादा असर नहीं रहा, लेकिन ठंडी हवाओं और आसमान में छाए रहे बादलों के कारण ठंड बनी रही। दिन भर सूरज नहीं निकलने से लोग शीत लहर से जूझते रहे।
विज्ञापन


सुबह और शाम में शीत लहर का असर अलग ही दिखाई दिया। दिन में हुई बूंदाबांदी ने मौसम को और ठंडा कर दिया। शीत लहर का आम जनमानस पर सीधा प्रभाव पड़ा। सुबह और शाम में आम जनता सड़कों पर कम दिखाई दे रही है। बाजारों में ठंड का प्रभाव देखा जा सकता है। ठंड के चलते बच्चे और बूढे़ घरों में ही दुबके रहे। यातायात व्यवस्था भी ठंड में प्रभावित रही। ट्रेनों और बसों में ठंड का प्रभाव सीधे देखा जा सकता है। 

शाम को सात बजे के बाद सवारियों की संख्या काफी कम रह जाती है। वहीं अचानक बढ़ी ठंड को देखते हुए नगर पालिका परिषद ने शहर के मुख्य चौराहों परे अलाव की व्यवस्था की है। ईओ नगरपालिका अजित सिह ने रात्रि में अलाव व्यवस्था का निरीक्षण भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें