फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संगठन को मजबूत बनाने के लिए सदस्यता अभियान में जुट जाएं व्यापारी : सिंघल

विज्ञापन
उतर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल की बैठक में विचार रखते संयुक्त प्रदेश महामंत्री दीपक राज सिंघल - फोटो : DEVBAND
विज्ञापन
देवबंद। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश संयुक्त महामंत्री दीपकराज सिंघल ने व्यापारियों से संगठन के होने वाले चुनाव की तैयारी में जुटकर सदस्यता अभियान शुरू करने आह्वान किया।
विज्ञापन

बुधवार को इंडस्ट्रियल इस्टेट में नगर कोर कमेटी की बैठक में सिंघल ने कहा कि चुनाव प्रक्रिया की कड़ी में स्थानीय सदस्यता एक दिसंबर से और प्रदेशीय सदस्यता एक जनवरी 2021 से प्रारंभ हो जाएगी। बाजार, मंडियां, नगर एवं तहसीलों के चुनाव जनवरी तथा प्रदेश के चुनाव अप्रैल में संपन्न होंगे। उन्होंने कहा कि नगर इकाई का सदस्यता अभियान शुरू कर दिया जाए, जिससे कि जनवरी के मध्य तक चुनाव संपन्न हो सके। सदस्यता अभियान में सभी बाजारों का सभी ट्रेडज का सभी वर्गों का प्रतिनिधित्व होना चाहिए। जहां पर हम पूर्व में नहीं पहुंच पाए वहां पर सदस्यता करना व्यापारी एवं संगठन हित में होगा। अध्यक्षता नगर अध्यक्ष अरुण गुप्ता एवं युवा अध्यक्ष अर्जुन सिंघल ने की। नगर प्रभारी विवेक तायल, नगर कोषाध्यक्ष वरयाम खान, नगर उपाध्यक्ष राजेश सिंघल, विकास पुंडीर, चौधरी रविंदर सिंह, संजय चावला, राजन छाबड़ा, विजय गिरधर, कुशल सिंघल, फैसल नूर शब्बू, देवीदयाल गर्ग और देवी दयाल शर्मा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें