फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लूट का खुलासा न होने पर सीओ से नाराजगी जताई

विज्ञापन
विज्ञापन
लूट का खुलासा न होने पर सीओ से नाराजगी जताई
विज्ञापन

जानसठ। छह दिन पूर्व हुई सराफ से लूट की घटना का खुलासा न होने पर भाजपा नेताओं और व्यापारियों रोष जताया। भाजपा नेताओं ने सीओ से घटना का शीघ्र खुलासा करने की मांग की है।
विज्ञापन

सराफ बबलू सैनी की ज्वैलरी शॉप में हुई लाखों रुपये की लूट का खुलासा न होने पर व्यापारियों में रोष व्याप्त है। पीड़ित सराफ बबलू सैनी शुक्रवार को व्यापारियों और भाजपा नेताओं के साथ सीओ शकील अहमद से मिले। भाजपा नेताओं एवं व्यापारियों ने सीओ से लूट का खुलासा न होने पर नाराजगी जताई। भाजपा जिला कार्यकारिणी सदस्य ब्रिजेश रस्तोगी, जिला उपाध्यक्ष सतीश खटीक, नगर अध्यक्ष राजीव गुप्ता, जगमोहन सैनी, मनोज आर्य ने कहा कि लूट की वारदात का छह दिन बाद भी खुलासा न होने से लोगों में रोष बढ़ रहा है। व्यापारियों में भय का वातावरण बना हुआ है। शुक्रवार तक घटना का खुलासा करने का आश्वासन दिया था, लेकिन अभी तक कुछ नहीं हो सका है। शुक्रवार सुबह व्यापारी अपनी दुकानें बंदकर सड़क पर जाम लगाएंगे। व्यापारियों को समझा बुझाकर पुलिस से इस संबंध में बातचीत करने के राजी किया गया। सीओ शकील अहमद ने बताया कि पुलिस को वारदात के संबंध में काफी साक्ष्य मिल चुके हैं। शीघ्र ही वारदात का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें