मुजफ्फरनगर। यातायात व्यवस्था से शहर के व्यापारी संतुष्ट नहीं हैं। बैरिकेडिंग व्यापारियों की परेशानी की वजह बनी हुई है। ग्राहक दुकान पर नहीं पहुंच पा रहे है।
सोमवार को व्यापारियों ने व्यापारी सुरक्षा समिति के सदस्य श्रीमोहन तायल के साथ कई जगह बैरिकेडिंग हटाने को लेकर एसपी यातायात कुलदीप कुमार से मुलाकात की। व्यवस्था सुधारने के लिए सुझाव दिए। व्यापारियों ने कहा कि अगर बैरिकेडिंग नहीं हटाई गई तो उनका व्यापार चौपट हो जाएगा।
इनसेट
यहां की गई है बैरिकेडिंग
शहर में आलू मंडी, हनुमान चौक, एसडी मार्केट के सामने तेज बहादुर मार्केट, झांसी की रानी चौक, नावल्टी चौक पर बैरिकेडिंग लगाई है। व्यापारियों का कहना है कि बैरिकेडिंग लगाने से उनकी दुकानों पर ग्राहक नहीं आ पा रहे है।
नावल्टी चौराहा :
यातायात पुलिस ने चौराहे के पास रुड़की रोड पर बैरिकेडिंग लगा दी है। जिस वजह से वाहनों को अहिल्याबाई चौक से घूमकर अंसारी रोड जाना पड़ रहा है। स्थानीय दुकानदार परेशान हैं। दुकानदारों का कहना है कि ग्राहकों की संख्या प्रभावित हो रही है।
तेग बहादुर मार्केट :
एसडी मार्केट के सामने तेग बहादुर मार्केट के दुकानदारों पर सबसे ज्यादा प्रभाव पड़ रहा है। एक तो यहां बैरिकेडिंग लगाई है, दूसरे शिव चौक के आसपास क्षेत्र में ई-रिक्शा का जाना बंद किया है। मार्ग को वन-वे किया है। जिससे ग्राहक दुकान तक नहीं आ पा रहे।
व्यापारियों ने यह दिए सुझाव :
- झांसी रानी चौक व तेग बहादुर मार्केट में किया वन-वे मार्ग समाप्त कर पैदल राहगीर व दोपहिया वाहन की एंट्री हो।
- नावल्टी चौराहे से बैरिकेडिंग हटाकर शामली बस अडडे तक जाने का वन-वे मार्ग बनाया जाए, जिससे लोगों को परेशानी न हो।
- शामली बस अड्डे से शहर में आने वाले दोपहिया वाहन, ई-रिक्शा खालापार व आबकारी रोड से निकाले जाएं।
- रजिस्ट्रेशन कर सभी ई-रिक्शा का रूट बनाए। उन्हें रंग के आधार पर शहर में चलने की अनुमति दी जाए।
---------------------
कोट...
व्यवस्था सुधारने के लिए जो प्लान बनाया जा रहा है, उस पर जिलाधिकारी व एसएसपी से लगातार विचार विमर्श किया जा रहा हैं। व्यापारियों के भी सुझाव आ रहे है। प्लान को अभी अंतिम रूप नही दिया गया है। - कुलदीप सिंह, एसपी यातायात
-------------
ये रहे मौजूद
- दिनेश बंसल, निशांक जैन, अनुराग शर्मा, पंकज माहेश्वरी, मनोज लेमन, अभिषेक गोयल, निशांत भटनागर, देवेंद्र पाल और नरेंद्र कुमार मौजूद रहे।