मुजफ्फरनगर। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ने व्यापारी दिवस सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए मनाया। मुख्य अतिथि व्यापार मंडल के प्रदेश मंत्री संजय मित्तल ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
उन्होंने कहा कि आज ही के दिन शहीद व्यापारी हरिश्चंद्र व्यापारियों के सम्मान की लड़ाई लड़ते हुए पुलिस की गोली का शिकार हो गए थे तभी से अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल तीन सितंबर को व्यापारी दिवस के रूप में मनाता आ रहा है। सरकार से मांग है कि तीन सितंबर को व्यापारी दिवस घोषित किया जाए और यह मांग बराबर जारी रहेगी। जिलाध्यक्ष महेश चौहान, जिला महामंत्री राजेंद्र काटी ने कहा कि व्यापारी देश की रीड़ है। व्यापारी को उचित सम्मान मिलना चाहिए। जो व्यापारी रात दिन मेहनत करके सरकार के लिए राजस्व इकट्ठा करता है, उसके लिए सरकार के पास कोई योजना नहीं है। इस दौरान जयपाल शर्मा, नीरज बंसल, नीरज बंसल, आलोक गर्ग, अजय गोयल, विवेक गर्ग, मनोज कुमार, राजेश गोयल, धारा सिंह पाल, राजेंद्र सिंघल, राकेश धींगरा, विपिन मित्तल, अंशुमन अग्रवाल, डा. पुनीत, बुद्धा, महमूद आलम, अमित अग्रवाल, इंद्रसेन बिंदल, मुदित जैन, प्रमोद त्यागी, दिनेश बंसल, गौरव जैन, नरेश अरोरा, अभिषेक कुछल, जनार्दन विश्वकर्मा आदि मौजूद रहे।