फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाजार में कारोबार ठंडा, अब तीसरी लहर की चिंता

विज्ञापन
नीरज मित्तल, रेडिमेड कपड़ो के विक्रेता - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
बाजार में कारोबार ठंडा, अब तीसरी लहर की चिंता
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। दिन का कोरोना कर्फ्यू खुलने के दो सप्ताह बाद भी बाजार के हालात नहीं सुधरे हैं। व्यापारियों का कहना है कि अनलॉक के बाद बाजार अभी आर्थिक रूप से उबर नहीं पाया है। अब तो कोरोना की तीसरी लहर की चिंता सताने लगी है। गर्मी के मौसम में अप्रैल और मई में कूलर, पंखे और फ्रिज की जबरदस्त बिक्री होती है। इस साल कोरोना महामारी के कारण लगे कोरोना कर्फ्यू नेे बिक्री को बुरी तरह से प्रभावित किया। सीजन में सामान की बिक्री न होने पर इलेक्ट्रॉनिक्स सामान, जूते-चप्पल, रेडिमेड गारमेंट्स व्यापारियों को भारी घाटा उठाना पड़ा है।
विवाह-शादियों व ईद की खरीदारी पर भी असर
इस बार अप्रैल और मई में शादियों का अच्छा सीजन था। कोविड गाइडलाइंस के तहत शादी विवाह सम्पन्न हुए। इस बीच ईद का त्योहार भी भी कोरोना कर्फ्यू में होने और बाजार बंद रहने से दुकानदारों को भारी नुकसान हुआ है।
विज्ञापन

-अखिलेश कुमार, मैनेजर, विशाल मेगामार्ट
- दो महीने के कोरोना कर्फ्यू में काफी आर्थिक हानि उठानी पड़ी है। बाजार को उबरने में अभी समय लगेगा। हालांकि कोरोना संक्रमण में कोरोना कर्फ्यू लगाने के सरकार के निर्णय का सम्मान करते हैं।
- वत्सल, इलेक्ट्रॉनिक्स विक्रेता
- पिछले दस दिनों में कोई खास बिक्री नहीं हुई है। बाजार बंदी में हर किसी को आर्थिक रूप से हानि हुई है। कूलर, पंखे, एसी खरीदने का सीजन तो कोरोना कर्फ्यू में निकल चुका है।
- नीरज मित्तल, रेडिमेड कपड़ा विक्रेता
- कोरोना कर्फ्यू के बीच शादियों का सीजन व ईद पर बाजार बंद रहने से व्यापार पूरी तरह प्रभावित हुआ है। अनलॉक हुए दो सप्ताह हो गए हैं, लेकिन अभी तक बहुत कम ग्राहक ही खरीदार के लिए आ रहे हैं।
विज्ञापन

- नितिन गोयल, जूता-चप्पल व्यापारी
- बीते वर्ष से लगातार आर्थिक हानि उठानी पड़ी है। खरीदारी का सीजन निकल चुका है। दुकान का खर्च उठाना भी मुश्किल हो रहा है।

वत्सल, इलैक्ट्रॉनिक्स सामान विक्रेता- फोटो : MUZAFFARNAGAR

नितिन गोयल, शूज विक्रेता- फोटो : MUZAFFARNAGAR

अखिलेश कुमार, मैनेजर, विशाल मेगामार्ट- फोटो : MUZAFFARNAGAR

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें