फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: टैबलेट दिलाने जाएंगी बसें...यात्री हो जाएंगे बे-बस

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। एक दिसंबर को सहारनपुर में होने वाले स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तीकरण योजना के टैबलेट वितरण समारोह से यात्रियों की मुसीबत बढ़ने वाली है। मुजफ्फरनगर और खतौली डिपो की 256 बसें वीआईपी ड्यूटी में रहेंगी। दोनों डिपो के पास चुनिंदा बसें ही रह जाएंगी, ऐसे में यात्रियों के सामने दो दिन मुश्किलों भरे रहेंगे।
विज्ञापन

समारोह एक दिसंबर को है लेकिन परिवहन विभाग ने रविवार से अनुबंधित बसों को खड़ा करना शुरू कर दिया है। सोमवार को बसों की रवानगी होगी। मुजफ्फरनगर डिपो के पास 195 बसों का बेड़ा है, इनमें से 162 बसों को छात्र-छात्राओं के अलावा कर्मचारियों को सहारनपुर ले जाने के लिए प्रयोग किया जाएगा।
इनमें कुछ बसों को रिजर्व रखा जाएगा। खतौली डिपो से 65 बस सहारनपुर भेजी जाएंगी। 25 बसें स्थानीय प्रशासन को उपलब्ध कराई जाएंगी। इसके अलावा चार अनुबंधित बसों को भी प्रशासन को उपलब्ध कराया जाएगा।
विज्ञापन

बसों के रूटों से हटते ही दो दिन यात्रियों के सामने मुश्किलें खड़ी होंगी। सोमवार और मंगलवार को व्यवस्था बनाना परिवहन विभाग के लिए भी चुनौतीपूर्ण साबित होगा। एडीएम प्रशासन देश दीपक सिंह ने बताया कि प्रत्येक बस पर एक कर्मचारी के अलावा एक व्यक्ति स्कूल की तरफ से रहेगा। ड्यूटी लगा दी गई है।

अनुबंधित बसों का अधिग्रहण शुरू
परिवहन विभाग ने रविवार से ही अनुबंधित बसों का अधिग्रहण शुरू कर दिया है। डिपो से सोमवार के लिए ड्यूटी स्लिप नहीं दी गई। सहारनपुर के लिए बसों को रवानगी सोमवार सुबह से कर दी जाएगी।
-
वर्जन
यूनिफार्म की गई अनिवार्य
एडीएम वित्त एवं राजस्व गंभीर सिंह ने बताया कि संबंधित संस्थाओं से ही बसों की रवानगी होगी। छात्र-छात्राओं को यूनिफार्म के अलावा पहचान पत्र रखने के निर्देश दिए गए हैं।
-
वर्जन
एआरएम मोहम्मद आरिफ ने बताया कि शेष बसों के चक्कर बढ़ाए जाएंगे। स्थानीय रूटों पर चलाया जाएगा। लंबे रूट पर दूसरे डिपो की बसें चलेंगी, इससे यात्रियों को समस्या कम होने की संभावना है। मेरठ, सहारनपुर, हरिद्वार, शामली और बागपत रूट पर बसों के फेरे बढ़ाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें