फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डग्गामार बस के परिचालक ने की व्यापारी से मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
बस परिचालक पर दुकानदार से मारपीट का आरोप
विज्ञापन

खतौली। दुकान के आगे डग्गामार बस खड़ी करने से रोक जाने पर बस परिचालक व हेल्पर ने व्यापारी के साथ मारपीट कर दी। व्यापारी ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
जानसठ तिराहे पर नगरपालिका द्वारा नो-वेडिंग जोन घोषित किया गया है। इसके बावजूद वहां बड़ी संख्या में रोडवेज के साथ ही डग्गामार बसें व अन्य वाहन भी खड़े रहते हैं। इसके चलते राहगीरों के साथ ही इस क्षेत्र के दुकानदारों को भी परेशानी का सामना करना पड़ता है। मंगलवार को जानसठ तिराहे पर मेरठ-अंबाला रूट की एक प्राईवेट बस को उसके चालक ने एक दुकान के आगे खड़ा कर दिया। दुकानदार हितेश कुमार ने चालक को बस दुकान के आगे से हटाने के लिए कहा। आरोप है कि इससे नाराज बस के परिचालक व हैल्पर ने उसके साथ मारपीट कर दी। दुकानदार को आसपास के दुकानदारों ने बचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दुकानदार ने आरोपी परिचालक व हेल्पर के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई। आरोप है कि पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। इसे लेकर व्यापारियों में आक्रोश व्याप्त है। व्यापारियों ने पुलिस प्रशासन से डग्गामार वाहनों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग की है। एसडीएम इंद्राकांत द्विवेदी का कहना है कि जल्द ही इस संबंध में अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें