फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कृषि कानूनों का पुरजोर विरोध करें: अजीत राठी

विज्ञापन
विज्ञापन
खतौली। खतौली के गांव खानपुर में मंगलवार को रालोद की बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें जिलाध्यक्ष अजीत राठी ने किसानों को चौधरी अजित सिंह का संदेश सुनाते हुए विभिन्न किसान मुद्दों पर चर्चा की। मंगलवार को बैठक में अजीत राठी ने कहा कि सभी लोग गांव-गांव में जनसंपर्क कर रालोद की नीतियों को घर-घर तक पहुंचाकर उनसे रालोद से जुड़ने का आह्वान करें। रालोद ही एकमात्र किसान हितैषी पाटी है। उन्होंने किसानों से कृषि कानूनों का पुरजोर विरोध करने के लिए कहा। बैठक में दीपक सिवाच को खतौली ब्लाक अध्यक्ष नियुक्त किया गया। क्षेत्रीय महासचिव धर्मेंद्र तोमर, बाबा भगवान सहाय, दीपक सिवाच, कृष्णपाल राठी, जगदीश आर्य, उधम सिंह, संजय राठी, अभिषेक चौधरी, सुधीर भारतीय, रामबीर सिंह, विदित मलिक, पकंज राठी, जगपाल और अमित चौधरी सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें