फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तांडव वेब सीरिज के निर्माता-निर्देशक का पुतला फूंका

विज्ञापन
शिव चौक पर वेब सीरीज का पुतला फूंकते हिन्दू जागरण मंच के कार्यकर्ता। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
तांडव वेब सीरिज के निर्माता-निर्देशक का पुतला फूंका
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने वेब सीरिज तांडव के खिलाफ बढ़ते आक्रोश के मद्देनजर मंगलवार को शिवचौक पर प्रदर्शन कर निर्माता-निर्देशक व अभिनेेताओं का पुतला फूंका। कार्यकर्ताओं ने सरकार से वेब सीरिज पर प्रतिबंध लगाए जाने की मांग की।
विज्ञापन

हिंदू जागरण मंच के जिला उपाध्यक्ष नरेंद्र सिंह पंवार के नेतृत्व में शिवचौक पहुंचे कार्यकर्ताओं ने वेब सीरिज तांडव में हिंदू देवी-देवताओं पर अभद्र टिप्पणी के साथ ही जातिगत वैमनस्यता को बढ़ावा देने का आरोप लगाया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि वेब सीरीज के निर्माता-निर्देशक अब्बास अली जफर द्वारा निर्मित तांडव वेब सीरिज पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगना चाहिए। इसकी पूरी टीम दूसरे वर्ग से है, जिससे स्पष्ट है कि सोची-समझी साजिश के तहत इस कृत्य को किया गया है। कार्यकर्ताओं ने इस सीरिज की पूरी टीम के खिलाफ कड़ी कार्रवाई किए जाने की भी मांग की है। इस मौके पर बंटी चौधरी, वैभव यादव, राजेश शर्मा, कमलदीप, राजकुमार, अमित शर्मा, विक्की, कार्तिक जौहरी, आनंद पंडित, सूरज पंडित, आशु कौशिक, आदर्श धीमान और अर्पित सैनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें