फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुलेट सवारों ने दूसरे वर्ग के युवक का सिर फोड़ा, आक्रोश व्याप्त

विज्ञापन
विज्ञापन
खतौली (मुजफ्फरनगर)। गांव शेखपुरा में बुलेट सवार तीन युवकों ने दूसरे वर्ग के युवक को ईंट मारकर सिर फोड़ दिया, जिसे लेेकर ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त हो गया। ग्रामीणों ने युवकों पर पथराव कर दिया। युवक बुलेट मौके पर ही छोड़कर फरार हो गए। पथराव की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

गांव फहीमपुर खुर्द के रहने वाले तीन युवक मंगलवार शाम बुलेट पर सवार होकर गांव लौट रहे थे। गांव शेखपुरा में करबला के पास इनकी बुलेट में कार की साइड लग गई। इन युवकों ने कार सवार को नीचे उतारकर मारना पीटना शुरु कर दिया। इस दौरान मौके पर मौजूद अब्दुल्ला पुत्र नियाज ने बीच बचाव किया तो आरोपी युवकों ने ईंट मारकर अब्दुल्ला का सिर फोड़ दिया। इससे ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया और उन्होंने युवकों पर पथराव कर दिया। युवक बुलेट को मौके पर छोड़कर वहां से भाग निकले। पथराव की सूचना पर पुलिस की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंची और ग्रामीणों को समझा बुझाकर शांत किया। पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने युवकों की बुलेट को कब्जे में ले ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें