फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाहरी लोगों के ठहरने को विश्राम गृह बनाया

विज्ञापन
खतौली में बनाए विश्राम गृह में बाहरी दिहाड़ी वाले लोगों के भोजन खिलाते कस्बावासी। - फोटो : KHATAULI
विज्ञापन
बाहरी लोगों के ठहरने को विश्राम गृह बनाया
विज्ञापन

खतौली। नगर में स्थित पिकेट इंटर कालेज में प्रशासन ने बाहर से आने वाले श्रमिकों के लिए विश्राम गृह की व्यवस्था की है। उन्हें सैनिटाइज कराया गया है। एसडीएम इंद्राकांत द्विवेदी ने बताया कि यहां पर आने वाले यात्रियों को भोजन कराकर कुछ देर आराम कर किसी न किसी व्यवस्था के द्वारा उनके घर पहुंचने की व्यवस्था की जाएगी। वहीं मौके पर पहुंचे भाकियू नेता राजू अहलावत ने भी प्रशासन को आश्वस्त किया कि गरीब बेसहारा लोगों के लिए भाकियू की ओर से खाने की व्यवस्था करा दी जाएगी। कोरोना वायरस को लेकर किए गए लॉकडाउन के दौरान शनिवार की सुबह 6 बजे से लेकर 9 बजे तक बाजार में जरूरत के सामान की दुकानें खोली जा रही है।
विज्ञापन

बच्चे के गले में सिक्का फंसने से परिजनों में कोहराम
खतौली। सभासद मनोज के भाई आशीष का परिवार जैन नगर में रहता है। आशीष के बेटे ने खेलते समय दो सिक्के निगल लिए। जब उसे परेशानी हुई, तब उसने परिजनों को बताया। सिक्के निगलने की खबर पर परिवार में कोहराम मच गया। आनन फानन में परिजन बच्चे को निजी चिकित्सक के यहां लेकर पहुंचे, लेकिन सफलता न मिलने पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। वहां पर चिकित्सकों ने उसका एक्सरे कराया। एक्सरे में बच्चे के गले में एक सिक्का दिखाई दिया, जबकि दूसरा सिक्का उसके पेट में दिख रहा था। चिकित्सकों ने बच्चों को मेरठ के लिए रेफर कर दिया। परिजन बच्चे को उपचार के लिए एम्बुलेंस की सहायता से मेरठ ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें