फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बार एसोसिएशन बुढ़ाना का चुनावी कार्यक्रम घोषित

विज्ञापन
विज्ञापन
बुढ़ाना बार एसोसिएशन का चुनाव 25 को होगा
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर, बुढ़ाना। बार एसोसिएशन बुढ़ाना की नई कार्यकारिणी के चुनावी कार्यक्रम की घोषणा होते ही सभी पदों के प्रत्याशी वोटर अधिवक्ताओं को रिझाने में जुट गए हैं। मुख्य चुनाव अधिकारी हरबीर सिंह ने बताया कि नई कार्यकारिणी के चुनाव हेतु मतदान 25 जून को होगा।
विज्ञापन

बार एसोसिएशन बुढ़ाना की नई कार्यकारिणी के चुनाव हेतु बृहस्पतिवार को चुनाव अधिकारी हरबीर सिंह ने चुनाव के कार्यक्रम की घोषणा की। चुनावी कार्यक्रम की प्रतिलिपि को कई स्थानों पर चस्पा करवाया। उन्होंने बताया कि मतदाता सूची का प्रकाशन कर दिया गया है, जिस पर आपत्ति के लिए समय दिया गया है। आपत्ति के निस्तारण के बाद 18 जून को अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन कर दिया जाएगा। 19 जून को नई कार्यकारिणी के चुनाव हेतु विभिन्न पदों के लिए नामांकन पत्रों की बिक्री की जाएगी। 21 जून को नामांकन पत्र जमा व उनकी जांच की जाएगी। 22 जून को नाम वापसी तथा उम्मीदवारों की सूची का प्रकाशन कर दिया जाएगा। 25 जून को सुबह नौ बजे से सायंकाल तीन बजे तक मतदान होगा। मतदान के तुरंत बाद मतगणना की जाएगी। इस चुनाव में अध्यक्ष व महासचिव का पद अहम होता है। अधिवक्ताओं के दो गुट हो गए हैं। दोनों गुट अपने-अपने प्रत्याशियों को मैदान में उतारने तथा उन्हें चुनाव जिताने की रणनीति बना रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें