फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महामारी से बचाने में कारगर सिद्ध होगी आयुष किट

विज्ञापन
विज्ञापन
महामारी से बचाने में कारगर सिद्ध होगी आयुष किट
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर, बुढ़ाना। नोडल अधिकारी व यूनानी चिकित्सा अधिकारी डॉ. अरविंद कुमार ने पॉजिटिव लोगों और कोरोना योद्धाओं को कोरोना आयुष किट का वितरण किया। इस किट में दो तरह की इम्यूनिटी बढ़ाने की टैबलेट व 300 ग्राम काढ़ा तैयार करने की औषधि दी जा रही है। कोरोना महामारी से बचाव में आयुष किट बहुत कारगर साबित हो रही है।
विज्ञापन

आयुर्वेदिक एवं यूनानी चिकित्सा विभाग की ओर से कोरोना महामारी के दूसरे चरण में कोरोना योद्धाओं को आयुष रक्षा किट बांटी जा रही है। बृहस्पतिवार को नोडल अधिकारी व यूनानी चिकित्सा कि प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. अरविंद कुमार बुढ़ाना पहुंचे। पत्रकार वार्ता में उन्होंने कोरोना महामारी को लेकर आयुष विभाग द्वारा जारी आयुष किट के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इन औषधियों के सेवन से लोगों में रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। इस मौके पर बासित सैफी, प्रदीप मित्तल, टीटन सैनी, दीपक राठी व अहसान कुरैशी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें