फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: बसपा का एलान, पूरी ताकत से लड़ेंगे 27 का चुनाव

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। बसपा कार्यकर्ताओं ने पूर्व मुख्यमंत्री एवं पार्टी अध्यक्ष मायावती का जन्मदिन मनाया। विचार गोष्ठी में वक्ताओं ने कहा कि कार्यकर्ता एकजुट रहें। विधानसभा चुनाव 2027 पूरी ताकत के साथ लड़ा जाएगा। दूसरी पार्टियों की ओर से फैलाए जाने वाले भ्रम में न उलझें।
शहर के महावीर चौक स्थित कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में बसपा नेता प्रेमचंद गौतम मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने कहा कि जब-जब बसपा की सरकार प्रदेश में बनी तो गांव और गरीब के कल्याण के लिए कार्य किए गए। किसानों को फसलों का वाजिब दाम दिया गया। पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने प्रत्येक वर्ग के लिए सराहनीय कार्य किए।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष रविंद्र गौतम ने कहा कि बसपा सरकार के समय में युवाओं को सबसे ज्यादा नौकरियां दी गईं। कानून व्यवस्था बेहतर रही। किसानों को फसलों का दाम मिला और व्यापारी बिल्कुल सुरक्षित थे। बसपा ने प्रत्येक वर्ग के कल्याण के लिए कार्य किए।
विज्ञापन

पूर्व जिलाध्यक्ष सतीश रवि ने कहा कि भाजपा सरकार में किसान और मजदूर खुश नहीं है। साल 2027 का चुनाव बसपा पूरी ताकत के साथ लड़ेगी। इस मौके पर सत प्रकाश, पुष्पांकर पाल, दारा सिंह प्रजापति, कुलदीप प्रधान, विकास कुमार, नंद किशोर पुंडीर, राहुल चौधरी, बिल्लू चौधरी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें