फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश में गुंडागर्दी और माफियाराज : सिद्दीकी 

Sun, 17 Apr 2016 01:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
बसपा के कार्यकर्ता सम्मेलन में मौजूद पदाधिकारी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बहुजन समाज पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने कार्यकर्ताओं से विधानसभा चुनाव में जुटकर सपा सरकार को उखाड़ फेेंकने का आह्वान किया। उन्होंने कांग्रेस, भाजपा और सपा पर खूब निशाने साधे। सिद्दीकी ने आगामी चुनाव के लिए शहर विधानसभा सीट से राकेश शर्मा को पार्टी प्रत्याशी घोषित किया।
विज्ञापन


नुमाइश पंडाल में आयोजित बसपा के कार्यकर्ता सम्मेलन में मुख्य अतिथि राष्ट्रीय महासचिव एवं पूर्वमंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने कहा कि आज सबको बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर याद आ रहे हैं, जबकि कांग्रेस और जनसंघ ने उनकी राह में रोड़े अटकाए थे।

बाबा साहब उन सभी के हैं, जो उनके सिद्धांतों और आदर्शों से सहमत हैं। बसपा ही उनके सिद्धांतों और आदर्शों पर चल रही है। उन्होंने भाजपा और सपा पर जमकर निशाना साधा।  मोदी को जिताने वाले सर्राफा कारोबारी की सबसे अधिक ठुकाई मोदी सरकार कर रही है।
विज्ञापन


उवैशी भाजपा और आरएसएस के एजेंट का काम कर रहे हैं। प्रदेश में गुंडागर्दी और माफियाराज है। यहां आज जो जितना बड़ा अपराधी है, वो उतना बड़ा समाजवादी है। सरकार को किसी की फ्रिक नहीं है।

व्यापारी वर्ग दुखी है, गन्ना किसान रो रहा है, मजदूर चीख रहा है। ओले पड़े, सूखा पड़ा, फसलें बर्बाद हुई, मगर किसानों को धोखे के अलावा कुछ नहीं मिला। उन्होंने कहा कि सपा सरकार में 365 दंगे हो चुके हैं। बसपा के शासन में कोई दंगा नहीं हुआ। दंगे होते नहीं, कराए जाते हैं। हमारी गंगा-जमुनी तहजीब है। 

सिद्दीकी ने आगामी चुनाव के लिए शहर विधानसभा सीट से राकेश शर्मा को पार्टी प्रत्याशी घोषित किया। सम्मेलन के संयोजक राकेश ने कहा कि जनता का आशीर्वाद मिला तो वह चुनाव जीतेंगे।

उन्होंने सभी अतिथियों और आगंतुकों का स्वागत किया। पुरकाजी विधायक अनिल कुमार, मीरापुर विधायक मौलाना जमील अहमद, चरथावल विधायक नूरसलीम राना, पूर्व सांसद कादिर राना, राज्यसभा सदस्य राजपाल सैनी ने भी विचार व्यक्त किए।

प्रेमचंद गौतम, शिवकुमार कश्यप, यशवीर गौतम, शिवान सैनी, अमरीश कुमार त्यागी, पंडित अवधराज आचार्य, राजकिशोर, सुभाष शर्मा, ओमकार शर्मा, चंद्रशेखर शर्मा, सदर ब्लॉक प्रमुख अमित चौधरी , दुष्यंत त्यागी, टीटू पूनिया, हरेंद्र शर्मा, पुष्पांकर पाल, मुन्ना सैनी आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता मंडल कॉर्डिनेटर नरेश गौतम और संचालन रामनिवास पाल ने किया।

गीता के श्लोक सुनाए
बसपा कार्यकर्ता सम्मेलन में ब्राह्मणों की संख्या ज्यादा देखकर नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने ब्राह्मण समाज का साधुवाद किया। उन्होंने ब्राह्मणों के सम्मान में गीता और ऋग्वेद के संस्कृत में कई श्लोक सुनाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें