फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर - बसपा सुप्रीमो मायावती का 68वां जन्मदिन मनाया

Tue, 16 Jan 2024 12:01 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
बसपा कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में मंचासीन अति​थि व संबो​धित करते वक्ता। संवाद
विज्ञापन
- पार्टी कार्यालय पर हुआ आयोजन, सांसद मलूक नागर रहे अतिथि
विज्ञापन

फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। बसपा सुप्रीमो और प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती का 68वां जन्मदिन जन कल्याण दिवस के रूप में मनाया गया। बिजनौर के सांसद मलूक नागर मुख्य अतिथि रहे।

महावीर चौक स्थित पार्टी कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में सांसद मलूक नागर ने कहा कि बसपा सुप्रीमो ने अपने कार्यकाल में जितना विकास कराया कोई सरकार इतना विकास नहीं करा पाई। किसानों को गन्ना मूल्य देना हो या कानून व्यवस्था उनसे अच्छा शासन कोई नहीं दे पाया। काेआर्डिनेटर विनोद सहगल, पुष्पांकर पाल ने कहा कि दलितों और पिछड़ों को सत्ता में अधिकार देने का कार्य केवल मायावती ने ही किया। प्रदेश में अति पिछड़ी जातियों को पहचान दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर सतप्रकाश, प्रेमचंद गौतम, कुलदीप कुमार, सलमान सईइ, सुरेंद्र मैनवाल, जगपाल सैनी, प्रमोद अन्ना, चांद सिंह कश्यप, राहुल ठाकुर, संजय रवि, रविंद्र गौतम आदि ने विचार रखे। अध्यक्षता सतीश रवि और संचालन जीत सिंह बौद्ध ने किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें