फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बसपा सुप्रीमो माया के जन्मदिन समारोह में सपाई भी हुए शामिल

Tue, 15 Jan 2019 11:57 PM IST
Deepak Kausik अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
मायावती के जन्मदिन पर केक काटते सपा-बसपा कार्यकर्ता। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बसपा सुप्रीमो मायावती के जन्मदिन के कार्यक्रम में पहली बार सपा नेता भी शामिल हुए। सपा-बसपा के नेताओं ने जन्मदिन पर गठबंधन धर्म निभाने का संकल्प लिया। गठबंधन के बाद दोनों दलों का यह पहला कार्यक्रम रहा। महावीर चौक स्थित बसपा कार्यालय पर बसपा सुप्रीमो मायावती का जन्मदिन मनाया गया। जिले में यह पहली बार हुआ कि बसपा सुप्रीमो के जन्मदिन में सपा नेता भी शामिल रहे। सपा-बसपा नेताओं ने अपने भाषण में गठबंधन धर्म निभाने का संकल्प भी लिया। वक्ताओं ने कहा कि बसपा सुप्रीमो मायावती और अखिलेश के फैसले से भाजपा की नींद उड़ गई है।
विज्ञापन


बसपा नेता पूर्व सांसद राजपाल सैनी ने कहा कि गठबंधन का प्रत्याशी कोई भी आए दोनों दल एक साथ रहेंगे। भाजपा को हराने के लिए मेहनत करने में कोई पीछे नहीं हटेगा। पूर्व सांसद कादिर राना ने कहा कि बसपा सुप्रीमो के आदेश का सभी कार्यकर्ता पालन करेंगे। बसपा के जोन कोआर्डिनेटर एमएलसी सुरेश कश्यप ने कहा कि सपा-बसपा के कार्यकर्ताओं को भाजपा के षड्यंत्र से सावधान रहने की आवश्यकता है।

सपा जिलाध्यक्ष गौरव स्वरूप, जिला बार संघ के पूर्व अध्यक्ष सपा नेता प्रमोद त्यागी, पूर्व मंत्री मुकेश चौधरी, सपा नेता राकेश शर्मा, राशिद सिद्दीकी, युवा सपा नेता चंदन चौहान,  वसी अंसारी, बसपा के मेरठ-सहारनपुर जोन के मुस्लिम भाईचारा कमेटी के इंचार्ज जियाउर्रहमान, जोन कोआर्डिनेटर जनेश्वर प्रसाद, ऋषिपाल गौतम, प्रेमचंद गौतम, रविंद्र गौतम, रामनिवास पाल, विकास कुमार, ब्रिजेश कुमार, इंतजार राना, जिला महासचिव राजकुमार, अतर सिंह अमीन ने विचार रखे। अध्यक्षता बसपा जिलाध्यक्ष सतपाल कटारिया और संचालन चांद सिंह कश्यप ने किया।  
विज्ञापन


बसपा सुप्रीमो के जन्मदिन 28 किलो का केक कटा
मुजफ्फरनगर। बसपा कार्यकर्ताओं ने बसपा सुप्रीमो मायावती के 63 वें जन्मदिन पर करीब 28 किलो का केक काटा। केक काटने के दौरान जिलाध्यक्ष सतपाल कटारिया, पूर्व सांसद राजपाल सैनी, कादिर राना आदि बसपा नेता मौजूद रहे। केक काटने के बाद कार्यकर्ताओं में वितरित किया गया। उधर,  पूर्व मुख्यमंत्री मायावती का जन्मदिन प्रतिवर्ष पार्टी कार्यालय पर मनाया जाता है। इस वर्ष अन्य वर्षों की अपेक्षा भीड़ कम नजर आई। पार्टी संगठन उस तरह की व्यवस्था नहीं कर पाया जिस तरह प्रतिवर्ष ग्रामीण क्षेत्र में वाहन आदि लगाए जाते थे। इसका असर यह रहा कि भीड़ इस वर्ष कम नजर आई। 

बसपा सुप्रीमो का जन्मदिवस मनाया
सिखेड़ा। गांव भिक्की में जिला पंचायत सदस्य रश्मि पाल के निवास पर पूर्व मुख्यमंत्री एवं बसपा सुप्रीमो मायावती का जन्म दिवस बड़ी धूमधाम से केक काटकर मनाया गया। बसपा के मीरापुर प्रभारी पुष्पांकर पाल भिक्की ने केक काटा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुट जाने का आहवान किया। पूर्व प्रधान आसाराम, पूर्व प्रधान जगपाल सिंह, हरपाल सिंह, शिव कुमार पाल, रामेंद्र पाल, चूहड़ सिंह, मांगेराम शर्मा, चंद्रशेखर शर्मा, राजू पाल, समय सिंह, मनोज पाल, बाबूराम, ओमपाल सिंह, नरेंद्र पाल, सुभाष पाल, मोहम्मद बाकिर, सपा नेता मरगूब, मुनेश पाल आदि शामिल रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें