फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बसपा जिलाध्यक्ष कमल गौतम को जेल भेजा 

Fri, 06 Apr 2018 11:46 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
बसपा जिलाध्यक्ष को कोर्ट में पेश करने ले जाती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
दलितों के आंदोलन के दौरान हुए उपद्रव और हिंसा के मामले में पुलिस ने बसपा जिलाध्यक्ष कमल गौतम को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। अदालत ने उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। शहर के तीनों थानों की पुलिस ने अपने यहां दर्ज किए गए उपद्रव के मामले में बसपा अध्यक्ष के खिलाफ कार्रवाई की।
विज्ञापन


एससी-एसटी एक्ट में बदलाव के विरोध में दलितों ने सोमवार को शहर में आंदोलन किया था। दलितों का यह आंदोलन बाद में उपद्रव और हिंसा में बदल गया था। उपद्रवियों ने नई मंडी कोतवाली पर पथराव करने के अलावा जमकर आगजनी करते हुए कोतवाली परिसर और सामने खड़े वाहनों में आग लगा दी थी।

उपद्रव और हिंसा की घटना में कई मुकदमे दर्ज कराए गए हैं। नई मंडी इंस्पेक्टर हरशरण शर्मा की ओर से नई मंडी कोतवाली पर सबसे पहला मुकदमा आगजनी, तोड़फोड़, पुलिस पर पथराव, फायरिंग आदि संगीन धाराओं में दर्ज कराया गया। इसके अलावा सिविल लाइन थाने और शहर कोतवाली में भी प्रभारी निरीक्षकों की ओर से उपद्रव का मुकदमा दर्ज कराया गया। इन मुकदमों की जांच क्राइम ब्रांच कर रही है। 
विज्ञापन


बृहस्पतिवार रात को पुलिस ने पचेंडा निवासी बसपा जिलाध्यक्ष कमल गौतम को गिरफ्तार किया था। पूरी रात उससे नई मंडी कोतवाली में पुलिस अफसरों ने पूछताछ की। शुक्रवार सुबह उसे सिविल लाइन थाने में लाकर पूछताछ की गई। दोपहर करीब तीन बजे पुलिस ने उसे एसीजेएम द्वितीय ऋतु नागर की कोर्ट में पेश किया।

सिविल लाइन के अलावा नई मंडी और शहर कोतवाली पुलिस ने उसके खिलाफ चालान सीट कोर्ट में पेश की। दोनों पक्षों को सुनने के बाद अदालत ने कमल गौतम को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने देर शाम उसे जिला कारागार में दाखिल कर दिया। एसपी सिटी ओमवीर सिंह ने बताया कि बसपा जिलाध्यक्ष को शहर के तीनों थानों पर दर्ज उपद्रव के मामले में जेल भेजा गया है।

आरोपियों को पकड़ने पर थाना घेरा  
छपार। एससी-एसटी एक्ट को लेकर हुए उपद्रव में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इस पर दर्जनों महिलाओं ने थानाध्यक्ष का घेराव किया। छपार पुलिस ने बृहस्पतिवार की रात्रि को गांव दतियाना में दबिश देकर गौरव, मोंटी व कुलदीप को गिरफ्तार कर लिया।

मामले को लेकर शुक्रवार को दर्जनों दलित समाज के लोगों और महिलाओं ने थाने पहुंचकर तीनों को बेकसूर बताते हुए हंगामा किया। थानाध्यक्ष आदेश त्यागी ने आश्वासन दिया कि निर्दोष लोगों पर कोई कार्रवाई नहीं होगी। उधर, गांव सिसोना  के माजरा बल्लूपुरा अंकित चोरी की बाइक लेकर रामपुर में घूम रहा है। पुलिस ने उसे चोरी की बाइक सहित गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें