फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएससी और बीए की टीम ने जीते प्रथम पुरस्कार

विज्ञापन
सडी कॉलेज ऑफ फार्मेसी में चैस प्रतियोगिता में भाग लेते विद्यार्थी। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। एसडी कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज के सभागार में इंटर कॉलेज क्विज कंप्टीशन में मेरठ, खतौली, शामली, बिजनौर, सहारनपुर व मुजफ्फरनगर के छात्र-छात्राओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। बीएससी सीएस तथा बीए की टीमों ने प्रथम पुरस्कार हासिल किए।
विज्ञापन

शुभारंभ प्राचार्य डॉ. आलोक कुमार गुप्ता, डॉ. संदीप मित्तल ने दीप प्रज्वलित कर किया। डा. संदीप मित्तल ने बताया कि लगभग 18 कॉलेजों की 21 टीमों ने प्रतिभाग किया। सामान्य ज्ञान विषय पर लिखित परीक्षा व मौखिक परीक्षा के चार राउंड रखे गए। उनमें से चयनित प्रतिभागियों के जीके, करंट अफेयर्स, पर्सनेलिटी व आइडेंटिफिकेशन विषय रखे गए। प्रत्येक टीम में चार-चार प्रतिभागी शामिल हुए। निर्णायक मंडल में ऋतु मित्तल, पारूल कुमार व शक्ति कौशिक रहीं। कंप्यूटर साइंस दल में प्रथम पुरस्कार एसडी कॉलेज ऑफ कॉमर्स से बीएससी सीएस की टीम फायर फ्लैंम्स से आयुष, रोहेल, शुभम, ऋतिक, फरीद ने जीता। द्वितीय पुरस्कार एसडीसीईटी मुजफ्फरनगर के बीटेक की टीम ट्रैजंस से प्रशांत गोयल, अमित बालियान, अभय गुप्ता, साहिल ने प्राप्त किया।
तृतीय पुरस्कार एसडीसीएमएस मुजफ्फरनगर से बीसीए की टीम क्रैप्टोग्राफ्स से यशी सिंह, तन्वी गोयल, शिवम सिंघल व विजय ने प्राप्त किया। प्रबंधन दल में एसडी कॉलेज ऑफ कॉमर्स से बीए की टीम के सौरभकांत, इंद्रजीत, रिया गोयल व शुभि चौधरी ने प्रथम, एसडीसीएमएस की बीबीए की टीम के नमन गुप्ता, स्वाति सिंह, रूपल, तमन्ना खान ने द्वितीय एवं बीजेएमसी की टीम से संगीता, आरती, कर्मवीर, तनिष्का व देवांकर ने तृृतीय पुरस्कार प्राप्त किया। विजेता टीमों को प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। संचालन डा. विभूति शर्मा व पारूल कुमार किया। इस अवसर पर देवेश गुप्ता, अंकुर अग्रवाल आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें