फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाई-बहनों के प्यार में जाम की अड़चन

Sat, 14 Nov 2015 12:28 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। भैया दूज पर्व पर चौतरफा जाम की स्थिति रही। दिल्ली-देहरादून हाईवे पर जहां कई स्थानों पर लोगों को जाम से जूझना पड़ा, वहीं अन्य मार्गों की भी यही स्थिति रही।
विज्ञापन


शामली और जानसठ रोड पर भी वाहनों की कई बार लंबी कतारें लग गईं। शहर में जाम के कारण लोगों को काफी दिक्कतें हुईं। हालांकि पुलिस लगातार जाम खुलवाने को लेकर जूझती रही।

शुक्रवार को जिले में दिनभर जगह-जगह जाम के हालात रहे। घरों से लोग समय के हिसाब से गंतव्य के लिए निकले। कुछ लोगों ने निजी वाहनों का प्रयोग इसलिए किया, जिससे समय से अपनी बहन के यहां पहुंच जाएं। लोगों को झटका तब लगा जब उन्हें जगह-जगह जाम का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


हरिद्वार जिले में जाने वाले लोगों को सुबह के समय बरला में परेशानी उठानी पड़ी। बरला में जाम के कारण दो घंटे तक वाहन वहीं पर फंसे रहे। कई किलोमीटर तक वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। हाइवे पर गुप्ता रिसोर्ट के पास भी कई बार जाम की स्थिति बनी।

लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। इसके अलावा शामली रोड और जानसठ रोड पर भी कई स्थानों पर जाम के हालात रहे। अधिकतम स्थानों पर पुलिस के सहयोग से जाम खुलवाया गया।

नगर में शिवचौक, मीनाक्षी चौक, प्रकाश चौक, मालवीय चौक, जानसठ बस स्टैंड, शामली बस स्टैंड, भोपा बस स्टैंड पर पूरे दिन जाम के हालात रहे। कई बार जाम लगा और खुला।

ट्रैफिक पुलिस हालांकि सुबह से ही सक्रिय रही। ट्रैफिक पुलिस को पूरे दिन मशक्कत करनी पड़ी। पुलिस की सक्रियता के चलते जाम शहर में किसी भी जगह लंबे समय तक नहीं रहा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें