फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टूटी पुलिया ने ली एक और जान

Sat, 17 Mar 2018 12:06 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/मुजफ्फरनगर।
विज्ञापन
accident - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
चरथावल (मुजफ्फरनगर)। कुटेसरा मार्ग पर अरसे से टूटी पड़ी पुलिया से टकराकर बाइक सवार एक किसान की मौत हो गई। जबकि उसका भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं, लोक निर्माण विभाग की लापरवाही से आए दिन होने वाले हादसों से ग्रामीणों में आक्रोश है।
विज्ञापन


 सहारनपुर के थाना देवबंद के गांव तल्हेड़ी निवासी किसान कमरे आलम (55) अपने भाई सुभान के साथ बाइक से चरथावल अपनी दो बहनों से मिलने आ रहे थे। चरथावल-कुटेसरा मार्ग पर दहचंद नाले पर तेज घुमावदार मोड़ पर क्षतिग्रस्त पुलिया से उनकी बाइक टकरा गई। जिससे कमरे आलम का सिर पुलिया में लगा और वह बाइक समेत नाले में गिर गए।

मौके पर मौजूद किसानों ने               दोनों को सूखे नाले से बाहर निकाला और सीएचसी में भर्ती कराया। जहां केंद्र प्रभारी डॉ. अर्जुन सिंह ने कमरे आलम को मृत घोषित कर दिया। जबकि सुभान को उपचार के बाद बाहर रेफर कर दिया। सीएचसी से परिजन बिना पुलिस कार्रवाई के शव को पैतृक गांव तल्हेड़ी लेकर चले गए।    मृतक सपा के वरिष्ठ नेता अब्दुल गफ्फार का बहनोई था।
विज्ञापन


खूनी पुलिया ने उजाडे़ कई परिवार
लोनिवि ने करीब एक साल पहले इस मार्ग को तैयार किया था, लेकिन तीव्र मोड़ पर क्षतिग्रस्त पुलिया के दोनों तरफ कोई चेतावनी का बोर्ड नहीं लगाया गया और ना ही स्पीड ब्रेकर बनाए गए। जिससे आए दिन हादसे हो रहे हैं। खासकर अजनबी लोगों के लिए इस पुलिया से गुजरना खतरे से खाली                नहीं है।

पिछले हफ्ते नालंदा पब्लिक स्कूल के कक्षा दस के दो छात्र गंभीर रूप से घायल हुए थे। जिनमें से सारांश त्यागी अभी भी आनंद हॉस्पिटल मेरठ में भर्ती है, जबकि समिति चेयरमैन कुबेरदत्त का बेटा अर्पित त्यागी महीनों तक उठने की स्थिति में नहीं है। भाकियू के ब्लॉक अध्यक्ष                विकास शर्मा, सपा के पूर्व जिला महासचिव गफ्फार त्यागी, पूर्व चेयरमैन सुधीर सिंघल, असलम त्यागी कई बार पुलिया को ठीक कराने की मांग कर चुके हैं, लेकिन अफसरों को कोई परवाह नहीं है। ब्यूरो

हादसे में चालक की मौत, कोहराम मचा
मोरना। भोपा क्षेत्र के गांव मोरना निवासी (22) रोहित उर्फ रहतू पुत्र महेंद्र ट्रैक्टर-ट्रॉली से माल भाड़ा करने का कार्य करता था। बृहस्पतिवार शाम रोहित ममेरे भाई गुलशन पुत्र सतीश के साथ गंगा बैराज स्थित बीआईटी कॉलेज के पास से लकड़ियां ट्रैक्टर-ट्रॉली में भरकर जमनानगर (हरियाणा) की ओर चल दिए।

रात करीब एक बजे सहारनपुर में पिलखनी क्षेत्र से गुजर रहे थे, तभी ट्रक की टक्कर लगने से ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट र्गई। जिसमें चालक रोहित और गुलशन घायल हो गए। सूचना पर पहुंचे परिजनों द्वारा घायलों को मुजफ्फरनगर के अस्पताल में भर्ती कराया गया। शुक्रवार सुबह अस्पताल में रोहित की उपचार के दौरान मौत हो गई। गुलशन की हालत गंभीर बनी हुई है। दलित नेता संजय रवि सहित ग्राम प्रधान के पति शहजाद अंसारी ने मृतक मजदूर परिवार की आर्थिक सहायता के लिए प्रशासन से गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें