फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाल श्रम उन्मूलन अभियान में पांच बच्चों को मुक्त कराया

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर, बुढ़ाना। ह्यूमेन ट्रैफिकिंग पुुलिस के साथ श्रम प्रवर्तन अधिकारी ने उप जिलाधिकरी के निर्देश पर कस्बे में बाल मजदूरों को बंधन मुक्त कराने के लिए बाल श्रम उन्मूलन अभियान चलाया। इस अभियान के अंतर्गत टीम ने दुकानों पर काम कर रहे पांच बंच्चों को मुक्त कराया। क्षेत्र में एक ईंट भट्टे पर छापा मारकर चार परिवारों के 12 सदस्यों को बंधन मुक्त कराया गया।
विज्ञापन

उप जिलाधिकारी अरुण कुमार के निर्देश पर बृहस्पतिवार को श्रम प्रवर्तन अधिकारी राज बहादुर यादव व ह्यूमेन ट्रैफिकिंग पुलिस की इंस्पेक्टर सीमा शर्मा पुलिस बल के साथ कस्बे के बाजार में पहुंचे। बाल श्रम उन्मूलन अभियान के अंतर्गत इस टीम ने कस्बे के बाजार में कई दुकानों पर छापे मारे। दुकानों पर काम कर रहे 5 बाल श्रमिकों को मुक्त कराया गया। अनुसूचित जाति व जनजाति आयोग के निर्देश पर यह टीम क्षेत्र में एक ईंट भट्टे पर पहुंची। बंधुआ मजदूरों की शिकायत पर इस टीम ने क्षेत्र के एक ईंट भट्टे पर छापा मारा। श्रम प्रवर्तन अधिकारी ने बताया कि इस ईंट भट्टे से 4 परिवारों के 12 सदस्यों को बंधन मुक्त करवाया गया। उन्होंने बताया कि बंधक बनाकर मजदूरी करवाने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें