फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा जिलाध्यक्ष की कार के सामने लेटे ब्राह्मण युवा

विज्ञापन
मुजफ्फरनगर में सपा जिलाध्यक्ष की गाडी के सामने लेटकर विरोध करते लोग। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
सपा जिलाध्यक्ष की कार के सामने लेटे ब्राह्मण युवा
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। सदर सीट पर सपा-रालोद गठबंधन प्रत्याशी की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। सदर सीट से सपा नेता राकेश शर्मा को टिकट नहीं दिए जाने से नाराज ब्राह्मण समाज के युवाओं ने ब्रह्मपुरी में सपा जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी के घर के बाहर प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष की गाड़ी के सामने भी युवा लेट गए। बाद में किसी तरह समझा बुझाकर उन्हें शांत किया गया।
विज्ञापन

बुधवार को जिला पंचायत सदस्य विकास शर्मा, तुषार, मास्टर रमेश चंद, आदेश कुमार, सुबोध शर्मा, अमलेश पटवारी, सुशील कुमार, तरुण कुमार, रमेश कुमार, सन्नी और पंडित ओमप्रकाश शर्मा समेत अन्य लोग शहर के ब्रह्मपुरी स्थित सपा जिलाध्यक्ष के आवास पर पहुंचे और धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। दरी बिछाकर कार्यकर्ताओं ने हंगामा किया। सपा जिलाध्यक्ष गाड़ी में सवार होकर निकले तो कई युवा उनकी गाड़ी के सामने लेट गए। इसके बाद प्रमोद त्यागी ने युवाओं को समझा बुझाकर शांत किया और मौके से चले गए। युवाओं का कहना था कि ब्राह्मण समाज को शहर से टिकट दिया जाना चाहिए था। उधर, देर शाम तक युवा डटे रहे। जिलाध्यक्ष ने नेतृत्व से बात करने का आश्वासन देकर लोगों को शांत किया। देर रात तक ब्राह्मण समाज के सपा जिलाध्यक्ष के आवास पर धरने पर डटे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें