फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: मीरापुर उपचुनाव के लिए एकजुट हुआ ब्राहमण समाज

Mon, 16 Sep 2024 12:43 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मोरना। ब्राहमण समाज की ओर से काश्तकार ब्राहमण चितंन विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। मीरापुर विधानसभा के उपचुनाव का बिगुल बजाकर ब्राह्मण समाज ने दावेदारी पेश की है।
विज्ञापन

जेपीएस पब्लिक स्कूल में ब्राह्मण चिंतन विचार गोष्ठी में बोलते हुए सुशील शर्मा ने कहा कि मीरापुर विधानसभा क्षेत्र में ब्राह्मण समाज से सभी गांव गांव में पहुंचकर ब्राहमण एकता का संदेश दिया जाएगा। समाज ने एकजुट होकर मीरापुर विधानसभा के लिए उपचुनाव के लिए अपनी दावेदारी की ताल ठक दी है। भाकियू जिलाध्यक्ष योगेश शर्मा ने कहा कि ब्राह्मण समाज हर वर्ग का सम्मान करता है । हमारी एकजूटता ही असली ताकत है। धर्मेंद्र शर्मा ने कहा जब से देश आजाद हुआ है ब्राह्मण समाज को किसी पार्टी ने भी चुनाव में अपना प्रत्याशी घोषित नहीं किया। शुभम शर्मा, विरेंद्र शर्मा, सुरेंद्र शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें