फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: हरियाणा के लिए युवक को ले गई हरियाणा पुलिस, अपहरण का मचा शोर

Mon, 16 Sep 2024 12:42 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
बुढ़ाना। लुहसाना गांव के जंगल में चार युवकों ने स्कूटी सवार दो युवकों को रोक लिया। स्कूटी सहित एक युवक को चारों युवक अपने साथ ले गए। गांव में युवक के अपहरण की सूचना से अफरातफरी मच गई। सूचना मिलते ही एसपी देहात व सीओ पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। छानबीन के बाद मामला दूसरा पाया गया। चोरी के एक मामले में युवक को हरियाणा पुलिस उठाकर ले गई थी। थाना फुगाना के गांव हबीबपुर का रहने वाला दीपांशु (19) पुत्र अजय सैनी बुढ़ाना के गांव लुहसाना में अपने माता-पिता के साथ मामा के घर पर रहता है। वह अपने गांव में भी आता-जाता रहता है।
विज्ञापन

रविवार को दीपांशु अपने साथी विनीत के साथ स्कूटी से अपने पैतृक गांव हबीबपुर जा रहा था। गांव के इंटर कॉलेज के पास चार युवकों ने उन्हें रोक लिया। दीपांशु को स्कूटी सहित चारों युवक अपने साथ ले गए। विनीत ने घटना की जानकारी ग्रामीणों को दी। गांव में दीपांशु का अपहरण होने की आशंका से अफरातफरी मच गई। सूचना मिलते ही एसपी देहात आदित्य बंसल व सीओ गजेंद्र पाल सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटना स्थल के आसपास सीसीटीवी कैमरे खंगाले। घटना की जांच की। सीओ गजेंद्र पाल सिंह ने बताया कि अपहरण की सूचना झूठी थी। दीपांशु वाहन चोरी के एक मामले में हरियाणा के पानीपत से वांछित चल रहा है। हरियाणा की सीआईए टीम उसे अपने साथ ले गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें