फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्राह्मण समाज ने देश के विकास में अहम भूमिका निभाई

विज्ञापन
ब्राह्मण सम्मेलन में मंचासीन अतिथि व ब्रहम समाज के लोग। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
ब्राह्मण समाज ने देश के विकास में अहम भूमिका निभाई
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर, मीरापुर। तहसील स्तरीय ब्राह्मण समाज के सम्मेलन में मुख्य अतिथि भाजपा के जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला ने कहा कि ब्राह्मण समाज ने देश की आजादी के लिए सदैव बलिदान किया। देश के विकास में भी अहम भूमिका निभाई है।
जानसठ तहसील स्तरीय ब्राह्मण समाज सम्मेलन का आयोजन पंडित मानवेंद्र शर्मा व विनोद शर्मा के द्वारा किया गया। भाजपा के जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला ने कहा कि ब्राह्मण समाज ने सदैव ही देश के हित में कार्य किए हैं। पंडित दीनदयाल का सपना था कि गरीब लोगों के उत्थान में भी जनता व सरकार आगे आए। भारत की मोदी सरकार व प्रदेश की योगी सरकार गरीब लोगों के लिए अनेक योजनायें चला रही है। कई सौ वर्षों से अटका राम मंदिर का मसला सुलझा कर एक कीर्तिमान स्थापित किया है। कश्मीर से 370 को समाप्त कर जम्मू कश्मीर के लोगों को राष्ट्र की मुख्य धारा से जोड़ने का कार्य मोदी सरकार ने किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में विजय शुक्ला को चांदी का मुकुट पहना कर सम्मानित किया। अध्यक्षता ओमप्रकाश शर्मा ने तथा संचालन दीपक कृष्णात्रेय ने किया। इस अवसर पर पंडित विनोद शर्मा, एमसी शर्मा अध्यक्ष टिकौला मिल, प्रवीण शर्मा, प्रद्युम्न शर्मा, पंडित विनोद कुमार नागर, पंडित सुशील शर्मा, पंडित वासुदेव शर्मा, मुकुट राज शर्मा, राजू पहलवान, भूदेव शर्मा, डाक्टर मूलचन्द शर्मा, डाक्टर आरके पाराशर, विरेंद्र शर्मा, अनिल कौशिक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें