फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती व भाई से मारपीट के तीनों आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
नई मंडी पुलिस की गिरफ्त में आदर्श कालोनी में मारपीट के आरोपी। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
बहन और भाई से मारपीट के तीनों आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। शहर के आदर्श कॉलोनी में एकतरफा प्यार के चलते युवती और उसके भाई की कार रुकवाने के बाद उन पर हमला कर कार में तोड़फोड़ करने के तीनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ के बाद आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

शहर निवासी युवती सोमवार रात अपने भाई के साथ कार से कहीं जा रही थी। आदर्श कॉलोनी मार्ग पर दूसरे वर्ग के तीन युवकों ने कार रुकवाते हुए युवती व उसके भाई के साथ मारपीट की थी। आरोपियों ने उनकी कार में भी जमकर तोड़फोड़ कर दी थी। आरोप है कि हमलावरों में शामिल एक युवक ने युवती से कुछ समय पूर्व नाम बदलकर परिचय करते हुए प्रेम-प्रसंग शुरू कर दिया। कुछ समय बाद युवती को आरोपी की असलियत पता चलने पर उसने युवक से किनारा कर लिया था, जिसके बाद वे आरोपी युवती के पीछे पड़ा हुआ था। इसी एकतरफा प्यार में आरोपी ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर उक्त घटना को अंजाम दिया था। पुलिस ने मामले में युवती के परिजनों की तहरीर के आधार पर तीनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। इंस्पेक्टर योगेश शर्मा ने बताया कि घटना में शामिल तीनों आरोपियों अरमान, आरिफ व अजीम निवासी फक्करशाह चौक को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपियों को पूछताछ के बाद जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें