मुजफ्फरनगर। महामना मालवीय इंटर कॉलेज में हुई बाक्सिंग प्रतियोगिता में महामना मालवीय के ही खिलाड़ियों का दबदबा रहा। तीन वर्गों में हुई प्रतियोगिता में इस कॉलेज 13 छात्रों ने प्रथम स्थान हासिल किया।
प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रधानाचार्य डॉ. विनीत ने किया। सब जूनियर वर्ग बाक्सिंग प्रतियोगिता में एमएम इंटर कॉलेज के छात्रों आर्यन नामदेव, सुधांशु, मोहम्मर तारिक, मोहित कुमार, सौरभ सिंह, जूनियर वर्ग में इसी कॉलेज के कक्षा नौ के छात्र राहुल कुमार, ऋतिक कश्यप ने प्रथम स्थान हासिल किया।
सीनियर वर्ग की बाक्सिंग में राजकीय इंटर कॉलेज के सागर राणा, महर्षि शुकदेव इंटर कॉलेज मोरना के हर्ष प्रीत के अलावा एमए इंटर कॉलेज के विक्की, रोहित कुमार, विक्की कुमार, फरोज, प्रताप राणा, अभिषेक पाल ने अपने-अपने वर्गों में प्रथम स्थान प्राप्त किया।
कोच राजीव शर्मा के निर्देशन में प्रतियोगिता हुई। रेफरी विनोद कौशिक और अमृतपाल सिंह रहे। प्रधानाचार्य ने बताया कि विजेता खिलाड़ी सहारनपुर के एसडी इंटर कॉलेज में 16 अक्तूबर को होने वाली मंडलीय प्रतियोगिता में जिले की ओर से प्रतिभाग करेंगे।