फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहारनपुर और मेरठ की बॉक्सरों का रहा दबदबा

विज्ञापन
बॉक्सिंग प्रतियोगिता में मुरादाबाद की मुक्केबाज सेजल शर्मा को विजयी घोषित करते रेफरी। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
- स्पोर्ट्स स्टेडियम में चल रही राज्य स्तरीय जूनियर बालिका बॉक्सिंग प्रतियोगिता का दूसरा दिन
विज्ञापन

- गोरखपुर, मुरादाबाद और देवी पाटन मंडल की बॉक्सरों ने भी विजय हासिल की
अमर उजाला ब्यूरो
मुजफ्फरनगर। राज्य स्तरीय जूनियर बालिका बॉक्सिंग प्रतियोगिता के दूसरे दिन विभिन्न भार वर्गों के मुकाबले खेले गए। सहारनपुर की गुनगुन और मेरठ की हर्षिता ने दमदार पंच से अपने मुकाबले जीते। इनके अलावा गोरखपुर, मुरादाबाद और देवी पाटन मंडल की बॉक्सरों ने भी अपने प्रतिद्वंद्वियों को हराया।
चौधरी चरण सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में बॉक्सिंग के दूसरे दिन दमदार मुकाबले हुए। उप क्रीड़ाधिकारी हरफूल सिंह ने बताया कि दूसरे दिन खिलाड़ियों ने उत्साह के साथ प्रतिभाग किया। 46 से 48 किलोग्राम भार वर्ग के पहले मुकाबले में सहारनपुर की गुनगुन ने आगरा की कनिका को हराया। गुनगुन ने शानदार खेल दिखाकर दर्शकों की वाहवाही लूटी। 44 से 46 किलोग्राम भार वर्ग में मेरठ की हर्षिता ने सहारनपुर की जिया को पराजित किया। इसी भार वर्ग के दूसरे मुकाबले में गोरखपुर मंडल की अंजलि शर्मा ने देवी पाटन मंडल की श्रृंखला यादव को हराकर अगले चक्र में प्रवेश किया। मुरादाबाद की सेजल शर्मा ने अलीगढ़ की चारू सिंह को हराकर अगले चक्र में प्रवेश किया। इस दौरान उत्तर प्रदेश बॉक्सिंग एडहाक कमेटी के सदस्य संतोष कुमार, वीरेंद्र कुमार, मुकेश यादव, निसार खान, संकल्प दीक्षित, पवन कुमार, आकिब कुरैशी, राजन कुमार, अब्दुल हफीज, दीप नारायण, युवराज मिश्रा, राज किशोर वरन, कुलदीप सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन

इन्होंने बढ़ाया उत्साह
खेल निदेशालय के प्रतिनिधि भूपेंद्र सिंह यादव, जिला युवा कल्याण अधिकारी विशाल कुमार, डॉ. जगपाल सिंह, विकास रुड़कीवाल, पवन कुमार, राजीव राठी, प्रवीण चौधरी, अंतरराष्ट्रीय बॉक्सर हर्षप्रीत सहरावत, विजय तोमर, राजेश कुमार, रेणू भारती, किरण गौतम, रोशन लाल, यशपाल राठी और रामकुमार ने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया।
विज्ञापन

देश के लिए खेलने का सपना : बबीता
आगरा मंडल की ओर से खेलने पहुंची नेशनल बॉक्सिंग खिलाड़ी बबीता सिंह का कहना है कि देश की ओर से खेलना उसका सपना है। इसके लिए वह कड़ी मेहनत कर रही है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश के मुक्केबाजों ने नाम ऊंचा किया है, इससे हमें भी प्रेरणा मिलती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें