फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गेंदबाज अवनीश का किया अभिनंदन

विज्ञापन
श्रीराम कालेज में सम्मानित खिलाडी। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी द्वारा आयोजित नार्थ जॉन अंतर विश्वविद्यालय क्रिकेट प्रतियोगिता में श्रीराम कॉलेज के शारीरिक शिक्षा विभाग के छात्र अवनीश ने चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए शानदार गेंदबाजी का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के बारे में जानकारी देते हुए विभागाध्यक्ष प्रमोद कुमार ने बताया कि प्रतियोगिता का आयोजन 25 नवंबर से अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय अलीगढ़ द्वारा किया गया है। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ की ओर से खेलने वाली टीम में श्रीराम कॉलेज के बीपीईएस द्वितीय वर्ष के छात्र अवनीश ने मैच में शानदार गेंदबाजी की। कॉलेज आने पर उसको निदेशक डॉ आदित्य गौतम व कोषाध्यक्ष देवेंद्र चौधरी ने प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया। डा अब्दुल अजीज खॉन, भूपेंद्र कुमार, आशु शर्मा, अमरदीप, अनुज कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें