फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोलेरो कार ने तीन को टक्कर मारी, चालक को धुना, एक ने अस्पताल में दम तोड़ा

Thu, 13 Oct 2016 04:02 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
हादसे के बाद पुलिस से उलझते लोग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
खतौली में अनियंत्रित बोलेरो कार की टक्कर लगने से तीन लोग घायल हो गए। गुस्साए लोगों ने चालक की जमकर धुनाई कर डाली। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर चालक को छुड़ाया। पुलिस बोलेरो कार को ले जाने लगी तो, लोगों ने इसका विरोध किया। बाद में पुलिस के समझाने पर लोग शांत हुए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां एक घायल की मौत हो गई।
विज्ञापन


मोहल्ला इस्लामनगर निवासी यूनुस का बुढ़ाना रोड आलू मिल पर वर्कशाप है। बुधवार की शाम को यूनुस का रिश्तेदार थाना ककरौली के गांव कम्हेड़ा निवासी साकिब पुत्र सलाउद्दीन व मोहल्ला निवासी अजीज पुत्र बुंदू और गांव रायपुर नंगली निवासी टीटू अपनी ट्रॉली ठीक करा रहा था। इसी दौरान बुढ़ाना की ओर तेजी से जा रही बोलेरो कार अनियंत्रित हो गई। अनियंत्रित कार ने वर्कशाप पर बैठे अजीज, रिश्तेदार साकिब और टीटू को टक्कर मार दी।

टक्कर लगने से तीनों घायल हो गए। हादसे के दौरान भीड़ एकत्र हो गई। गुस्साए लोगों ने कार चालक को पकड़ लिया और उसको मारना पीटना शुरू कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने लोगों की भीड़ से चालक को छुड़ाया। इस दौरान पुलिस बोलेरो कार को अपने साथ ले जाने लगी तो, लोगों ने इसका विरोध किया। पुलिस ने लोगों को चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराने का आश्वासन दिया, तब कहीं जाकर लोग शांत हुए। इसके बाद पुलिस चालक व कार को अपने साथ कोतवाली ले गई। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान अजीज ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें