फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानसठ में धार्मिक ज्ञान प्रतियोगिता आयोजित, विजेता पुरस्कृत

Thu, 13 Oct 2016 03:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
प्रतियोगिता का विजेता बच्चा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जानसठ में पुरानी रामलीला कमेटी द्वारा रामायण धर्मज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया। नगर पंचायत चेयरमैन यनेश तंवर और खतौली के चेयरमैन पारस जैन ने विजेता बच्चों को पुरस्कृत किया।
विज्ञापन


मोहल्ला मिश्रान स्थित पुरानी रामलीला कमेटी द्वारा नगर के छात्र व छात्राओं के लिए रामायण धर्मज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया। जिसमें 290 बच्चों ने भाग लिया। जानसठ नगर पंचायत चेयरमैन यनेश तंवर व नगर पालिका खतौली के चेयरमैन पारस जैन ने कहा कि हिंदू धर्म के युवाओं को अपनी धार्मिक पुस्तक रामायण का ज्ञान कराने का इससे अच्छा तरीका कोई नहीं हो सकता है।

प्रत्येक व्यक्ति को अपने धर्म के प्रति ज्ञान व आस्था होनी चाहिए। प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार साइकिल दिव्यान सैनी को चेयरमैन यनेश तंवर ने दी। विशेष पुरस्कार रिमोट कार वंशिका को चेयरमैन पारस जैन द्वारा दी गई। द्वितीय पुरस्कार कार्तिक कश्यप, तृतीय पुरस्कार आलोक सैनी, चौथा साधना, पांचवा पुरस्कार कार्तिक सैनी को दिया गया।
विज्ञापन


मौके पर सर्वेंद्र कुमार सभासद, सुनील उर्फ गुड्डू, रामधारी कश्यप, विजय शंकर शर्मा, नीशू, अमित, शालू, अरविंद, अश्वनी चौधरी, कमेटी के अध्यक्ष वेदप्रकाश सैनी, विजय शंकर शर्मा, नीशू कांबोज, उमा शंकर, अश्वनी, अमरजीत सैनी सभासद, विकास गुप्ता सभासद, नवनीत कांबोज सभासद आदि लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें