फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंग नहर में दो युवकों के शव मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
गंगनहर में दो युवकों के शव मिले
विज्ञापन

भोपा (मुजफ्फरनगर)। गंगनहर में बेलड़ा पुल के निकट दो युवकों के शव मिलने से सनसनी फैल गई। एक की पहचान गांव बहुपुरा निवासी ललित के रूप में हुई है, जबकि दूसरे युवक की पहचान नहीं हो सकी है। पिछले सप्ताह ललित अपनी प्रेमिका के साथ गंगनहर में छलांग लगा दी थी।
सिंचाई विभाग ने हरिद्वार से एक माह के लिए गंगनहर को बंद कर दिया है। इस दौरान नहर के अलावा रजबहे और माइनरों की सफाई की जाएगी। गंगनहर को बंद कर दिए जाने से इस समय गंगनहर में पानी की मात्रा काफी कम हो गई है। इसी के चलते भोपा के निकटवर्ती गांव बेलडा पुल से कुछ फासले पर शनिवार दो युवकों के शव मिले। मौके पर भीड़ हो गई। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने दोनों शवों को बाहर निकलवाया। पुलिस ने एक शव की पहचान थाना क्षेत्र के बहुपुरा निवासी युवक ललित के रूप में की है, जबकि दूसरे शव की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ललित के शव को परिजन बिना किसी कार्रवाई के ही अपने साथ ले गए। चार दिन पूर्व ललित के साथ डूबी उसी के गांव की युवती का भी शव नहर से बरामद हो गया था। थानाध्यक्ष सूबे सिंह ने बताया कि ललित के परिजनों ने किसी भी कार्रवाई से इंकार कर दिया था, जिसके चलते शव का पंचनामा भरकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। उधर, अज्ञात शव की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

विवाहिता की हत्या का प्रयास, पति हिरासत में
छपार। दहेज की मांग में कार न लाने पर ससुराल वालों ने एक विवाहिता को जान से मारने की कोशिश की। पीड़िता ने फोन से परिजनों को सूचना दी। वे वहां पहुंचे तो उनके साथ भी झगड़ा किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसके पति को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन

गांव सूजडू निवासी इरशाद की पुत्री अंजुम का भेसरहेड़ी निवासी इरशाद से निकाह हुआ था। उसके दो बच्चे भी हैं। पीडिता के पिता ने थाने तहरीर देकर बताया कि शनिवार को उसकी पुत्री ने फोन से बताया कि उसकी सास, देवर व ससुर मारपीट कर उसे जान से मारने की कोशिश कर रहे हैं। वे गांव पहुंचे तो उनके साथ भी झगड़ा किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पीड़िता के पति को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें