फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थानों से गायब हो गए मानवाधिकार संरक्षण के बोर्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
थानों से गायब हो गए मानवाधिकार संरक्षण के बोर्ड
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। जनपद के थानों में मानवाधिकार कानूनों की जानकारी देने वाले बोर्ड एक-एक कर गायब हो गए हैं। अधिकांश थानों में ये बोर्ड ही नहीं हैं, जिसके चलते थाने पहुंचने वाले लोगों को मानवाधिकार कानूनों की जानकारी ही नहीं हो पाती।
जनपद के सभी थानों में शासन के आदेश पर मानवाधिकार आयोग के नियमों की जानकारी देने वाले बोर्ड सालों पूर्व लगाए गए थे। इन बोर्डों के माध्यम से थाने आने वाले लोगों के साथ ही अपराधियों को भी उनके अधिकारों की जानकारी दी गई थी, जो क्रमानुसार अंकित की गई थी। थानों में इन बोर्डों को लगाने के पीछे यही उद्देश्य था कि सभी लोगों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया जा सके कि किन परिस्थितियों में पुलिस उनके प्रति कैसा व्यवहार करने के लिए बाध्य है। मानवाधिकार अधिकारों की जानकारी देने वाले ये बोर्ड सभी थानों में मुख्य गेट के पास लगाए गए थे, जो धीरे-धीरे पिछले कुछ समय में थानों से गायब हो चुके हैं। ये बोर्ड कब और कैसे गायब हुए या फिर गायब कर दिए गए, इस बारे में संबंधित थाना पुलिस कुछ भी नहीं बता पा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन्होंने कहा ......
एसएसपी अभिषेक यादव का कहना है कि जनपद के सभी थानों में लोगों को मानवाधिकार संबंधी जानकारी देने के लिए प्रमुखता से बोर्ड लगाए गए हैं। किसी थाने में बोर्ड खराब होने के कारण उतारे गए होंगे, जिन्हें जानकारी लेकर जल्द ही लगवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें