फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन जिलों में वांछित बदमाश को मुठभेड़ में दबोचा

विज्ञापन
बुढ़ाना कस्बे की सीएचसी पर पुलिस मुठभेड़ में घायल बदमाश व पुलिसकर्मी। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
तीन जिलों में वांछित बदमाश को मुठभेड़ में दबोचा
विज्ञापन

बुढ़ाना (मुजफ्फरनगर)। बुढ़ाना-बड़ौत मार्ग पर बिटावदा गांव के जंगल में पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़ हो गई। पैर में गोली लगने से बदमाश घायल हो गया। हाथ में गोली लगने से एक पुलिसकर्मी भी घायल हो गया। पकड़े गए बदमाश पर मुजफ्फरनगर के अलावा बागपत और मेरठ में भी कई मुकदमे दर्ज है।
इंस्पेक्टर मगन वीर सिंह गिल को बुढ़ाना-बड़ौत मार्ग पर बिटावदा गांव के जंगल में बदमाश होने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही इंस्पेक्टर के अलावा बायवाला चौकी इंचार्ज संजय कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए और बदमाश को घेर लिया। पुलिस को देख बदमाश ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पैर में गोली लगने से एक बदमाश घायल होकर गिर गया, जिसे दबोच लिया गया। पुलिसकर्मी अनिल भी हाथ में गोली लगने से घायल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंस्पेक्टर ने बताया कि पकड़ा गया बदमाश काला उर्फ उमरदराज पुत्र अब्दुल रहीम रतनपुरी थाना क्षेत्र के रियावली नंगला गांव का रहने वाला है। उसके खिलाफ कोतवाली बुढ़ाना, रतनपुरी, बागपत जनपद के थाना दोघट व मेरठ जनपद के थाना सरूरपुर में कई मुकदमे दर्ज है। उसके पास से तमंचा व कारतूस बरामद हुए है। घायल बदमाश व पुलिसकर्मी को कस्बे की सीएचसी पर भर्ती करवाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को जिला चिकित्सालय रेफर किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें