फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: प्रथम में 72 और द्वितीय पाली में 71 केंद्रों पर हुई बोर्ड परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
-तलाशी लेने के बाद ही परीक्षार्थियों को परीक्षा कक्ष में प्रवेश दिया गया
विज्ञापन

फोटो समाचार

संवाद न्यूज एजेंसी

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की परीक्षा प्रथम पाली में 72 और द्वितीय पाली में 71 केंद्रों पर हुई। अंग्रेजी, कम्प्यूटर और भौतिक विज्ञान की परीक्षा में दो हजार से अधिक परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। 44 हजार परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी।

जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. धर्मेंद्र शर्मा ने बताया कि सोमवार को प्रथम पाली में हाईस्कूल की अंग्रेजी, इंटरमीडिएट की कम्प्यूटर एवं कृषि विषय की परीक्षा हुई। द्वितीय पाली में हाईस्कूल की सुरक्षा और इंटरमीडिएट की भौतिक विज्ञान, मनोविज्ञान और शिक्षाशास्त्र की परीक्षा हुई। उन्होंने कहा कि प्रथम पाली में हाईस्कूल के पंजीकृत 30 हजार 931 में से 29 हजार 478 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी, जबकि 1453 अनुपस्थित रहे। इंटरमीडिएट के पंजीकृत 1249 में से 1225 ने परीक्षा दी, जबकि 24 परीक्षार्थी गैर हाजिर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


द्वितीय पाली में हाईस्कूल का एक भी परीक्षार्थी पंजीकृत नहीं रहा। वहीं इंटरमीडिएट के लिए पंजीकृत 14 हजार 96 में से 13 हजार 524 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी, जबकि 572 परीक्षा में शामिल नहीं हुए। डीआईओएस डॉ. धर्मेंद्र शर्मा ने कहा कि सभी केंद्रों पर शांतिपूर्ण तरीके से परीक्षा को संपन्न कराया गया है। सचल दस्तों की ओर से सभी केंद्रों पर पहुंचकर परीक्षा कक्ष में परीक्षार्थियों की तलाशी भी ली और व्यवस्थाओं को भी देखा। उन्होंने कहा कि सीसीटीवी कैमरों से भी निगरानी की गई है। तलाशी लेने के बाद ही परीक्षार्थियों को परीक्षा कक्ष में प्रवेश दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें