फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खूनी पंचायत: 50-50 आदमी आमने-सामने, महिलाओं को पकड़-पकड़कर सिर में मारीं ईंटें; नहीं देखा होगा ऐसा वीडियो

Sun, 01 Feb 2026 12:58 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर

सार

Muzaffarnagar News: छपार में पति-पत्नी के बीच चल रहे विवाद को सुलझाने के लिए पंचायत बुलाई गई। यहां बात बिगड़ गई और दोनों पक्षों में पथराव-मारपीट हो गई। इस घटना का वीडियो वायरल हो रहा है। लड़की पक्ष मेरठ और लड़का पक्ष मुजफ्फरनगर का है।
विज्ञापन
पंचायत में मारपीट की फुटेज। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पारिवारिक कलह को सुलझाने के लिए बुलाई गई एक पंचायत उस समय खूनी संघर्ष में तब्दील हो गई, जब मारपीट, पथराव और लाठी-डंडे चल गए। इस हिंसक झड़प में दो महिलाओं सहित कुल नौ लोग घायल हुए हैं, जबकि चार कारों के शीशे तोड़ दिए गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों से करीब एक दर्जन लोगों को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन

 

यह घटना गांव छपार निवासी सान्नू और मेरठ के द्वारिकापुरी कॉलोनी निवासी दिलशाद की पुत्री के बीच वैवाहिक विवाद से जुड़ी है। दोनों का विवाह दो साल पूर्व हुआ था, लेकिन आठ महीने पहले किसी अनबन के चलते पत्नी अपने मायके लौट गई थी और तभी से वहीं रह रही थी। इसी पारिवारिक कलह को समाप्त करने और सुलह कराने के उद्देश्य से पंचायत बुलाई गई थी।
 

पंचायत शुरू होते ही सुलह की बजाय कहासुनी ने तूल पकड़ लिया। देखते ही देखते दोनों पक्षों के लोग गाली-गलौज पर उतर आए और फिर मामला मारपीट में बदल गया। लाठी-डंडों और पथराव ने वहां का माहौल भयावह बना दिया। इस हिंसक झड़प में छपार से शान, तालिब, असर अली, शाहनूर, शेर अली और शहराना, तथा द्वारिकापुरी मेरठ से कैफ, सलमान और सलमा घायल हो गए।

विज्ञापन

पुलिस की कार्रवाई और आगे की जांच
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। घायलों को तत्काल उपचार के लिए जिला चिकित्सालय भेजा गया। पुलिस ने दोनों पक्षों से लगभग एक दर्जन लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों से तहरीर प्राप्त होने के बाद नियमानुसार मामला दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

ये भी देखें...
Budget 2026: हस्तिनापुर को मिलेगी नई पहचान, 15 पुरातात्विक स्थलों में शामिल होने से बढ़ेगा ऐतिहासिक गौरव
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें