फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्लॉक प्रमुख के दावेदार को मिली धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्लॉक प्रमुख के दावेदार को मिली धमकी
विज्ञापन

चरथावल (मुजफ्फरनगर)। ब्लॉक प्रमुख पद के दावेदार को मीनू त्यागी गैंग की ओर से जेल से मिली धमकी से क्षेत्र में अफरातफरी मच गई है। पीड़ित ने दूसरे उम्मीदवार का भी नाम शामिल करते हुए इस बाबत तहरीर दी है। रविवार को आरोपी उम्मीदवार को थाने बुलाकर पूछताछ भी की गई।
चरथावल विकास खंड क्षेत्र में ब्लॉक प्रमुख बनने की दौड़ में निर्वतमान प्रमुख खुर्शीद फातमा के शौहर सलमान जैदी के साथ ही एक अन्य भी शामिल है। सलमान ने तहरीर देकर बताया कि उसे तीन दिन पूर्व व्हाट्सएप कॉल कर दूसरे उम्मीदवार के सामने ब्लॉक प्रमुख की दावेदारी न करने की धमकी दी गई है। आरोप है कि उक्त धमकी देने वाले ने खुद को मीनू त्यागी गैंग का सदस्य बताने के साथ ही जेल से व्हाट्सएप कॉल करने की बात कही।
विज्ञापन

मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस ने तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी। रविवार को पुलिस ने दूसरे उम्मीदवार को थाने बुलाकर उससे पूछताछ की। इसकी जानकारी मिलने पर उसके समर्थन में नगर पंचायत अध्यक्ष सतेंद्र त्यागी, सपा नेता बॉबी त्यागी और कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुबोध शर्मा सहित कई राजनेता पहुंच गए और उसे थाने लाए जाने पर नाराजगी जताई। मामले को लेकर थाने में हंगामा भी शुरू हो गया, जिसकी जानकारी मिलने पर थाने में भारी फोर्स तैनात कर दी गई। सीओ सदर हेमंत कुमार के सामने इंस्पेक्टर एमपी सिंह ने दूसरे उम्मीदवार से धमकी की बाबत करीब दो घंटे तक गहन पूछताछ की, जिसके बाद उसे छोड़ दिया गया। इसके बाद ही मामला शांत हो सका।
विज्ञापन

इन्होंने कहा.......
चरथावल ब्लॉक प्रमुख के दावेदार ने एक दूसरे दावेदार पर धमकी दिलाए जाने के आरोप लगाते हुए तहरीर दी है, जिसकी जांच की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर मामले में कार्रवाई की जाएगी। - अभिषेक यादव, एसएसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें