फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर में रविवार को हुई 37 लोगों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर में रविवार को हुई 37 लोगों की मौत
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। कोरोना की चपेट में आकर मृत्यु को प्राप्त हुए 17 लोगों का रविवार को अंतिम संस्कार हुआ। शहर में कुल 37 लोगों की मौत के बाद उनकी अंतिम क्रिया हुई।
नई मंडी श्मशान घाट में रविवार को 16 शवों का अंतिम संस्कार हुआ, इनमें 12 कोरोना से मृतक थे। इनका कोरोना प्रोटोकॉल में ही अंतिम संस्कार किया गया। श्मशान की प्रबंध समिति के अध्यक्ष संजय मित्तल ने बताया कि बीते कई दिन से कोरोना से मृतकों के अधिक शव आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

नदी घाट श्मशान समिति के अध्यक्ष अजय अग्रवाल ने बताया कि कुल 12 शव आए, इनमें चार कोरोना से मृतकों के थे। जनकपुरी स्थित श्मशान घाट पर चार का अंतिम संस्कार हुआ इनमें एक कोरोना से मृतक था। शहर के खालापार कब्रिस्तान में चार शव पहुंचे, सरवट में तीन को सुपुर्दे खाक किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें