फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने हाईवे का निर्माण कार्य रुकवाया

विज्ञापन
पानीपत खटीमा निर्माणाधीन मार्ग पर कार्य बंद कराकर बैठे भाकियू कार्यकर्ता। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
भाकियू कार्यकर्ताओं ने हाईवे पर काम रुकवाया
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर, छपार। पानीपत- खटीमा निर्माणाधीन हाईवे पर रामपुर में भाकियू कार्यकर्ताओं ने कार्य रुकवा दिया। जिला प्रशासन ने शांति व्यवस्था के लिए पुलिस व पीएसी तैनात कर दी। बाद में किसानों व प्रशासन के बीच बातचीत के बाद दो दिन में फसल काटने पर सहमति हो गई।
विज्ञापन

रविवार सुबह ही निर्माणाधीन हाईवे पर काम करने के लिए जेसीबी व मजदूर पहुंचे तो भाकियू कार्यकर्ता भी मौके पहुंच गए और काम रुकवा दिया। सूचना मिलने पर जिला प्रशासन की ओर से एसडीएम सदर दीपक कुमार व तहसीलदार जयंत सिंह व छपार, पुरकाजी पुलिस व पीएसी के साथ वहां पहुंचे। किसानों ने कहा कि 75 क्विंटल प्रति बीघा गन्ने की फसल के दाम किसान को देकर फसल काट लें ओर भूमि की पैमाइश करके ही कार्य शुरू करे़ं। इन बातों पर दोनों पक्षों में सहमति हो गई। इसके लिए दो दिन का समय रखा गया। उसके बाद भाकियू कार्यकर्ता वापस चले गये। ब्लाक उपाध्यक्ष बब्बल ठाकुर, मो. तारीक, नौमान, ठा. मांगां सिंह, लियाकत, मो. निसार, जमशेद, फैसल, वहाब, फिरोज आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें