चरथावल में थाने के सामने विरोध जताते भाकियू आंदोलनकारी के कार्यकर्ता : संगठन
- फोटो : जिला अस्पताल में रोते बिलखते परिजन।
चरथावल। भाकियू आंदोलनकारी के तत्वाधान में किसान व कार्यकर्ता एमएसपी गारंटी कानून के समर्थन के लिए गाजीपुर रवाना हुए, लेकिन पुलिस ने थाने के सामने रोक लिया। इससे नाराज कार्यकर्ताओं ने हंगामा किया।
सोमवार को नंगला राई गांव में आयोजित बैठक में वक्ताओं ने कहा कि पंजाब बोर्डर पर एक साल से चल रहे धरने पर पिछले 70 दिनों से किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल अनशन पर बैठे है। मीटिंग के बाद उन्हें सभी ने उन्हों समर्थन देने के लिए गाजीपुर बॉर्डर को कूच किया।
किसानों के जत्थे को पुलिस ने थाने के सामने रोक दिया। गुस्साएं किसानों ने सड़क पर हंगामा शुरू कर दिया। सड़क पर जाम लग गया। पुलिस के समझाने के बाद किसान शांत हुए।
उन्होंने देश के कृषि मंत्री के नाम एक ज्ञापन एएसपी राजेश गुनावत एवं इंस्पेक्टर जसवीर सिंह को सौंपा। उसके बाद कार्यकर्ता वापस लौट गए। राष्ट्रीय अध्यक्ष निक्की तालियान, अनुभव त्यागी, शाकिर मुखिया, प्रिंस त्यागी, अहतशाम राणा, प्रिय त्यागी मौजूद रहे।